दरभंगा : जिला आपदा प्रमुख पुष्पेश कुमार की उपस्थिति में एनडीआरएफ निरीक्षक चंद्रकांत भारद्वाज व उनकी टीम द्वारा राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, दरभंगा में वृक्षारोपण किया गया। जिसमें जिला प्रमुख मुख्य अतिथि थे तथा उन्होंने अपने कर कमलों से वृक्षारोपण किया।

उनका कहना है कि यह एक महत्वपूर्ण कदम है जिससे कि पर्यावरण संरक्षण किया जा सकता है तथा हमारे जिलाधिकारी द्वारा समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
एनडीआरएफ टीम द्वारा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में उपस्थित तालाब की सफाई भी की गई।


यह कार्यक्रम नवमी वाहिनी एनडीआरएफ, पटना द्वारा मुख्यालय एनडीआरएफ दिल्ली के आदेश अनुसार हो रहा है। विजय सिन्हा कमांडेंट के निर्देश में बिहार व झारखंड राज्य में तैनात एनडीआरएफ द्वारा यह कार्यक्रम बड़े स्तर पर किया जा रहा है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !