दरभंगा / बेनीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव संजीव कुमार सिंह ने उपकारा बेनीपुर का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने विशेष कर महिला वार्ड का निरीक्षण करते हुए जेलर मिथिलेश शर्मा से कहा कि महिलाओं के रहने सहने मेंं किसी तरह की समस्या नहीं होनी चाहिए।

महिला वार्ड में सात महिला बंदी है जिसमें से एक महिला के साथ दो बच्चे भी हैं। उन्होंने पुरुष वार्ड का निरीक्षण करते हुए काराधीन बंदी झटहू यादव जिसने पिछले दौरे के समय आंख मेंं समस्या होने की शिकायत की थी, उससे इलाज के संबंध में पूछताछ किया।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
साथ ही संतोष यादव की समस्या को सुनते हुए पैनल अधिवक्ता कौशल कुमार यादव को उनके मुकदमे की जानकारी लेने को कहा। जेल अस्पताल, रसोई व विधिक सेवा क्लिनिक का भी निरीक्षण किया।

जेल में कुल 125 बंदी है। मौके पर पैनल अधिवक्ता पूनम, जेल चिकित्सक मुकेश कुमार, प्राधिकार सहायक कुमार गौरव, मुन्ना दास, अरविंद कुमार, इमामुद्दीन, रंजय कुमार, पीएलवी पुण्यानंद ठाकुर मौजूद थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !