Breaking News

राजनीति :: कांग्रेस के ब्रह्मास्त्र के रूप में प्रियंका गांधी की एंट्री, नियुक्त की गई राष्ट्रीय महासचिव

डेस्क : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपना सबसे बड़ा दांव चला है। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा अब आधिकारिक तौर पर राजनीति में आ गई हैं। प्रियंका गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। 

इसके साथ ही प्रियंका गांधी को पूर्वी यूपी का प्रभारी भी बनाया गया है। प्रियंका गांधी अब उत्तरप्रदेश की जिम्मेदारी निभाएंगी। इस खबर के बाद बिहार में भी राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है और प्रमुख राजनीतिक दल के नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।

जदयू ने दी बधाई, कहा-बहुप्रतीक्षित चेहरे को मिली एंट्री

जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने पॉलिटिक्स में एंट्री पर प्रियंका गांधी को बधाई दी है और कहा है कि भारतीय राजनीति में बहुप्रतीक्षित चेहरे की एंट्री हुई है। वहीं जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने भी प्रियंका को बधाई दी है और कहा है कि वो पहले से ही यूपी की राजनीते में में सक्रिय थीं। उन्होंने कहा कि प्रियंका के आने से कांग्रेस को कितना फायदा होगा इसके लिए इंतजार करना होगा।

कांग्रेस नेताओं ने दी बधाई, कहा-पार्टी का सही फैसला

प्रियंका गांधी को महासचिव बनाए जाने के बाद बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने भी उन्हें बहुत बधाई दी है और कहा है कि उनके आने से कांग्रेस को बहुत फायदा होगा। वहीं उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया को यूपी वेस्ट के प्रभारी बनाने पर उन्हें भी बधाई दी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ब्रजेश पांडेय ने भी दोनों नेताओं को बधाई दी।

तेजप्रताप ने कहा-प्रियंका हैं गोल्डन कार्ड 

वहीं, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने प्रियंका गांधी की जमकर तारीफ की और कहा कि वो महागठबंधन के लिए गोल्डन कार्ड साबित होंगी। राजनीति की उन्हें बहुत अच्छी समझ है। प्रियंका गांधी में इंदिरा गांधी का अक्श दिखता है। हम नेता महाचंद्र सिंह ने कहा है कि उनके आने से महागठबंधन की ताकत बढ़ेगी।

Check Also

वज्रपात (ठनका) से बचाव को लेकर दरभंगा जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

दरभंगा आपदा प्रभारी अपर समाहर्ता सलीम अख्तर ने जनसंपर्क दरभंगा उपनिदेशक सत्येंद्र प्रसाद को बताया …

रेलवे Good News :: दरभंगा से नई दिल्ली समेत कई रूटो पर स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम टेबल

डेस्क। गर्मी छुट्टी को लेकर भारतीय रेलवे द्वारा समर स्पेशल ट्रेन चलाया जा रहा है। …

टीम स्वर्णिम की तरफ से होली की शुभकामना…

देश विदेश के 5 करोड़ पाठकों एवं दर्शकों का सबसे विश्वसनीय एवं सटीक खबरों को …

Trending Videos