Breaking News

बिहार :: बेनीपुर उपकारा में तबियत बिगड़ने पर कैदी डीएमसीएच में भर्ती

बेनीपुर / दरभंगा : बेनीपुर उपकारा के एक 68 वर्षीय कैदी को चिंताजनक स्थिति में ही पीएमसीएच से छुट्टी देने के बाद बेनीपुर उपकारा प्रशासन अपने यहां लेने को तैयार नहीं था। उस समय स्थानीय लोग एवं कैदी के परिजन हतप्रभ हो गये। जीवन-मौत से जूझ रहे कैदी बिरौल थाना क्षेत्र के पड़री गांव के आनन्द शंकर ठाकुर की मरनासन्न अवस्था में 28 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया गया और समुचित इलाज नहीं किया। इससे इन की हालत खराब हो गयी है। 

कारापाल मिथिलेश कुमार ने बताया कि आनन्द शंकर ठाकुर एक मारपीट की घटना में बिरौल थाना कांड संख्या 183/84 में 28 जनवरी 2019 को गिरफ्तार किया गया था, जिसे जेल भेज दिया गया। वहीं 11/02/ 19 को अचानक हालत बिगड़ गयी। फिर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डीएमसीएच और उसके बाद पीएमसीएच भेजा गया। इनकी हालत गंभीर बनी हुई है। ऐसे में जेल में रखना जीवन से खिलवाड़ करना है। इसलिए आमद के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया है।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *