दरभंगा : जिलाधिकारी ने मनीगाछी प्रखण्ड में अवस्थित वाणेश्वरी मंदिर जाकर इसके जीर्णोद्धार कार्य का शुक्रवार को जाँच किया . उन्होंने निर्माण एजेंसी भवन प्रमंडल दरभंगा को मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने का निर्देश दिया.
- मदारपुर में निर्माणाधीन नाला एवं दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
- जिलाधिकारी हो तो ऐसा, रविवार को भी ऑन ड्यूटी :: एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- मंत्री मदन सहनी के विभाग का एक्शन मोड :: कुशेश्वरस्थान से फेकला तक छापेमारी, 1035 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त
जिलाधिकारी को यह शिकायत मिली थी कि मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य में संवेदक द्वारा गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा इस शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए वाणेश्वरी मंदिर भ्रमण कर निर्माण कार्य का जायजा लिया गया ।

बताया कि इस मंदिर का जीर्णोद्धार पर्यटन विभाग, बिहार द्वारा कराया जा रहा है जबकि निर्माण का दायित्व भवन प्रमण्डल को दिया गया है।

जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मंदिर के निर्माण कार्य का अनुश्रवण एवं जाँच करने हेतु दो सदस्यीय कमिटी का गठन किया है। इस समिति में डी.डी.सी. डॉ. कारी प्रसाद महतो एवं कार्यपालक अभियंता, एल.ए.ई.ओ – 2 है।

बताया गया कि इस मंदिर के सौदर्यीकरण के साथ-साथ यहाँ आने वाले दर्शनार्थियों के लिए एक धर्मशाला का निर्माण, मंदिर का चहारदीवारी का निर्माण, मंदिर में जलापूर्त्ति की व्यवस्था आदि कार्य किये जाने है।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद महतो, कार्यपालक अभियंता, भवन संरचना प्रमण्डल दिलीप कुमार एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !