दरभंगा : बिहार प्रदेश युवा जनता दल यू के निवर्तमान संगठन सचिव सह मुजफ्फरपुर नगर के प्रभारी राजेश्वर राणा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दरभंगा कुशेश्वरस्थान के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दौरा करने के दौरान हवाई सर्वेक्षण के साथ साथ मोटरबोट से जलमग्न इलाकों के बीच के गांवों के बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर जायजा लेने पर शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि नीतीश कुमार वाकई नायक हैं और हमें गर्व है कि हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार है जो प्राकृतिक आपदा के समय भी जनता के बीच हमेशा मौजूद रहते हैं।

- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
राजेश्वर राणा ने आगे बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दरभंगा में एक नई योजना की शुरुआत की जिसमें बाढ़ राहत शिविर में कन्या के जन्म लेने पर 15 हजार नवजात बच्ची के लालन-पालन के लिए प्रदान किया जाता है इस योजना की शुरुआत दरभंगा में करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राहत शिविर में बेटी जन्म लेने पर श्रीमती ममता देवी को 15 हजार रुपये का चेक अपने कर कमलों से प्रदान किया।


इस योजना से आधी आबादी के विकास की नई गाथा हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा लिखी जा रही है जो इतिहास के पन्नों में बेटियों के सम्मान में नया अध्याय जोड़ने का काम कर रही है।


इतना ही नहीं दरभंगा भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक और बेटी नजमा आफरीन को मुस्लिम तलाकशुदा/परित्यक्ता महिला सहायता योजना के तहत 25 हजार रुपये का चेक तथा कुशेश्वरस्थान के मोहम्मद रब्बानी को स्वरोजगार के लिए मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना के तहत 05 प्रतिशत साधारण ब्याज दर पर 02 लाख रुपये का रोजगार ऋण का चेक प्रदान किया।


इन सभी जनहित कार्यों के लिए नीतीश कुमार का राजेश्वर राणा ने तहे दिल से आभार व्यक्त किया है।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !