डेस्क : हाल ही में दरभंगा के सिंहवाड़ा में राजस्व कर्मचारी को विजिलेंस की टीम ने 5000 रूपए घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा था अब ऐसा ही एक मामला गोपालगंज जिले से प्रकाश में आया है.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाने के बथुआ बाजार में विजिलेंस की टीम ने राजस्व कर्मी को 10 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ दबोच लिया है. मिली जानकारी के अनुसार, फुलवरिया थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक शख्स से राजस्व कर्मचारी ने दस हजार रुपए घूस की मांग की थी. घूस मांगने के बाद शख्स ने विजलेंस को इसकी शिकायत की. विजिलेंस की टीम मामले के सत्यापन के लिए पहुंची तो राजस्व कर्मचारी को घूस लेते रंगेहाथ दबोच लिया. जब घूस में मांगे गए 10 हजार रुपए लेकर उक्त शख्स राजस्व कर्मचारी को देने गया. इस दौरान विजलेंस की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया.

राजस्व कर्मचारी सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है. विजलेंस की टीम उसे गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ के लिए अपने साथ लेकर चली गई है. उधर राजस्व कर्मी के गिरफ्तार होने के बाद फुलवरिया अंचल के कर्मियों में हड़कंप मच गया है.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !