Breaking News
Home / बिहार / दरभंगा / युवा जदयू ने उपेन्द्र कुशवाहा का दरभंगा NH पर किया भव्य स्वागत

युवा जदयू ने उपेन्द्र कुशवाहा का दरभंगा NH पर किया भव्य स्वागत

स्वर्णिम डेस्क : जदयू संसदीय बोर्ड के केन्द्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा का जनसंवाद यात्रा के दौरान दरभंगा में बेनीपुर विधायक सह जेडीयू दरभंगा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया। बिहार प्रदेश युवा जदयू के निवर्तमान संगठन सचिव राजेश्वर राणा उर्फ बिल्टू सिंह ने भी माला पहनाकर उपेन्द्र कुशवाहा का स्वागत किया।

राजेश्वर राणा ने कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा जी के जनसंवाद यात्रा से जन जन तक यह संदेश जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास की रफ़्तार तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। हर क्षेत्र में विकास का कार्य तेजी से किया जा रहा है साथ ही जनसंवाद यात्रा से लोगों की सभी समस्याओं का हल भी आगे हो जाएगा।

वहीं उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जन संवाद यात्रा के दौरान वे आम जनता से सीधी बात कर लोगों की समस्याओं को जानेंगे तथा लोगों को संगठित करते हुए जदयू को बिहार का सबसे बड़ा दल बनाएंगे।

Check Also

दरभंगा में रसोई गैस की होम डिलीवरी शुरू, DSO सुरेश कुमार ने कालाबाजारी करने वालों को दी चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति को …

दरभंगा में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ, आपसी सहमति से विवादों के त्वरित निपटारे पर जोर

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार …

निशांत कुमार के आगमन से बिहार की राजनीति को मिली नई ऊर्जा – राजेश्वर राणा

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जनता दल (यूनाइटेड) के युवा नेता राजेश्वर राणा …