Breaking News

राम मंदिर निर्माण: हर हाल में छह दिसंबर को करूंगा आत्मदाह- परमहंस दास

राम मंदिर निर्माण: हर हाल में छह दिसंबर को करूंगा आत्मदाह- परमहंस दास

राज प्रताप सिंह(उत्तर-प्रदेश राज्य प्रमुख)

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और पीएम नरेन्द्र मोदी की ओर से अयोध्या में आकर रामलला का दर्शन करने की मांग को लेकर छह दिन तक आमरण अनशन कर चर्चा में आए तपस्वी छावनी के उत्तराधिकारी महंत परमहंस दास इन दिनों फिर चर्चा में हैं। महंत श्री दास ने छह दिसंबर को विवादित ढांचे के ध्वंस की बरसी पर आत्मदाह करने की धमकी दी है।

राम मंदिर निर्माण: हर हाल में छह दिसंबर को करूंगा आत्मदाह- परमहंस दास

अपने इस विरोध प्रदर्शन की कड़ी में सोमवार को स्वामी परमहंस दास ने अपने आश्रम पर बाबर विचारधारा विध्वंस महायज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया और यज्ञ कुंड में आहुतियां डालीं। इस दौरान महंत श्री दास ने कहा कि छह दिसम्बर को वह हर हाल में आत्मदाह करेंगे। इस दौरान आश्रम के कई संत मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए स्वामी परमहंस दास ने कहा कि बाबर एक विदेशी आक्रांता और आतंकवादी था। आतंकवादी का कोई मजहब या धर्म नहीं होता। भारत के मुस्लिम समुदाय के लोगों को राम मंदिर के समर्थन में आगे आना चाहिए। भारत में तमाम मस्जिदें जिन्हें लेकर कोई विवाद नहीं है। लेकिन आतंकवादी बाबर के नाम की कोई भी मस्जिद स्वीकार नहीं की जानी चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि आज समूचा विश्व आतंकवाद की समस्या से जूझ रहा है। भारत में रहने वाले अधिकांश मुस्लिम समुदाय के लोग इस बात को समझ चुके हैं। कुछ लोगों को वास्तविकता की जानकारी के अभाव के कारण बाबर से लगाव है। श्री दास ने कहा कि अगर मुस्लिम समुदाय चाहे तो सरयू नदी के उस पार मस्जिद बनाने के लिए वे स्वयं जमीन देने को तैयार हैं। लेकिन आतंकवादी बाबर की विचारधारा का इस देश से अंत होना चाहिए।

पढ़ें यह भी खबर

बुलंदशहर हिंसा: पुलिस की शुरुआती जांच में खुलासा, जानिए क्यों हुआ बवाल

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की स्लीपर बस का किराया होगा महंगा

यूपी : शहरों में जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक सिटी बसें

युवती से छेड़छाड़ के बाद जिंदा जलाने के प्रकरण में एसओ तम्बौर निलम्बित, एक आरोपी गिरफ्तार

धार्मिक मुद्दे उछाल कर विकास के मुद्दों से ध्यान भटकाना है भाजपा का उद्देश्य: अखिलेश यादव

अपनी प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स मे जरूर लिखें

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *