Breaking News

UP :: राजधानी में डीजल टेम्पो पकड़े गए तो छूटेंगे नहीं

राजधानी में डीजल टेम्पो पकड़े गए तो छूटेंगे नहीं

-सख्तीअपर परिवहन आयुक्त ने दिए निर्देश, एआरटीओ नहीं जारी करेंगे रिलीज आर्डर

-जहां पंजीकृत होंगे टेम्पो वहां के आरटीओ परमिट रद्द करने की संस्तुति करेंगे

(राज प्रताप सिंह)-लखनऊ।  परमिट रद्द करने की संस्तुति करेंगे। उक्त आदेश परिवहन विभाग के अपर परिवहन आयुक्त गंगाफल ने मोटरयान नियमावली की धारा 53 व 55 के अंतर्गत दिए हैं। वर्ष 2006 में राजधानी में बढ़ते प्रदूषण के खतरे को देखते हुए डीजल टेम्पो के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दिया गया था। इस दौरान जो डीजल टेम्पो लखनऊ आरटीओ कार्यालय में पंजीकृत थे उन्हें रजिस्ट्रेशन रद्द करते हुए अन्य जनपदों में रजिस्ट्रेशन आदेश जारी किया गया।

बावजूद ये डीजल टेम्पो आज भी लखनऊ के अंदर अथवा शहर की सीमा पर बेखौफ दौड़ रहे है। ऐसे टेम्पो को शहर के बाहर करने के कई प्रयास किए गए। नतीजा यह रहा कि लखनऊ की सीमा से सटे मार्गो पर आज भी सैकड़ों डीजल टेम्पो दौड़ रहे है। ऐसे टेम्पो अब चेकिंग दलों द्वारा पकड़े जाने पर थाने में बंद होने के बाद छूट नहीं सकेगे। थाने में बंद डीजल टेम्पो अब छूटेंगे नहींअपर परिवहन आयुक्त ने जिस-जिस जनपद में डीजल टेम्पो प्रतिबंधित है।

वहां चेकिंग के दौरान पकड़े गए टेम्पो जोकि विभिन्न थानों में बंद है। उन्हें अब एआरटीओ थाने से छोड़ने का आदेश जारी नहीं कर सकेंगे। ऐसा करने वाले एआरटीओ को जवाब दाखिल करना होगा। वरना अपर परिवहन आयुक्त (सड़क सुरक्षा) की ओर से विभागीय अफसरों के खिलाफ कार्रवाई होगी। यूपी 35,41,27 व 34 सीरीज के दौड़ रहे अवैध वाहन शहर में अवैध रूप से यूपी 34, 35, 27 व 41 सीरीज के डीजल टैम्पो व पेट्रोल ऑटो दौड़ रहे है।

शहर की सीमा पर पुलिस से मिलीभगत करके अवैध स्टैंड बनाए है। जहां से रोजाना सैकड़ों की संख्या में अवैध वाहन शहर के घुखकर प्रदुषण फैला रहे है। जिसे रोकने के हर प्रयास नाकाफी साबित हो रहे है।

पढ़ें यह भी खबर

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की स्लीपर बस का किराया होगा महंगा

यूपी : शहरों में जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक सिटी बसें

युवती से छेड़छाड़ के बाद जिंदा जलाने के प्रकरण में एसओ तम्बौर निलम्बित, एक आरोपी गिरफ्तार

धार्मिक मुद्दे उछाल कर विकास के मुद्दों से ध्यान भटकाना है भाजपा का उद्देश्य: अखिलेश यादव

नोटबंदी में कतार में जन्मे खजांची नाथ से मिलने पहुंचे अखिलेश को मिली निराशा

अपनी प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स मे जरूर लिखें

Check Also

तेजाब पिलाकर युवक की हत्या, पेट फटकर आंत बाहर शव मिलने से सनसनी

डेस्क। दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में हरिहरपुर से कनौर जानेवाली सड़क पर मो …

700 करोड़ का शराब घोटाला, उत्पाद विभाग का पूर्व सचिव बिहार से गिरफ्तार

  डेस्क। छत्तीसगढ़ पुलिस और बिहार पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात …

अब बिहार के 70 हजार सरकारी स्कूलों के बदलेंगे नाम, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी

  डेस्क। बिहार में शिक्षा विभाग ने 70 हजार सरकारी स्कूलों का नाम बदलने की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *