रांची (रांची ब्यूरो) : गुरुवार को राज्य के झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मराण्डी ने राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास से उनके कार्यालय मे मुलाक़ात की, बाबूलाल मराण्डी ने सीएम को एक तीन पेज का ज्ञापन सौंपते हुए इस गोलीकांड के न्यायिक जांच की मांग की | बाबूलाल ने इनलैंड पवार लिमिटेड का रवैये पर सवाल खड़ा करते हुए यह भी कहा कि सरकारी अधिकारियों ने भी इस मामले मे लापरवाही बरतते हुए प्रभावित ग्रामीणो के साथ धोखा किया है | इस संदर्भ के बाद बाबूलाल मराण्डी ने सीएनटी एसपीटी एक्ट के साथ साथ एनटीपीसी मामले पर भी अपने पक्ष से सीएम को बाबूलाल ने अवगत कराया | बाबूलाल के अनुसार मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आश्वासन दिया है कि उनकी मांग को सरकार गंभीरता से लेगी | सीएम से मिलने वालों मे बाबूलाल मराण्डी के साथ पार्टी के महासचिव प्रदीप यादव, बंधु तिर्की और राजद के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर भी शामिल थे |
Check Also
दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …
फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …
राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !