दरभंगा : एसएसपी कार्यालय में गुरुवार को दुष्कर्म पीड़िता के पति आत्महत्या करने की कोशिश की। इससे कार्यालय कैंपस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पीड़िता के पति सल्फास की गोली खाने का प्रयास कर रहा था उसी बीच पत्नी के चिल्लाने के बाद वहां उपस्थित पुलिसकर्मियों ने 2 सल्फास की गोली बरामद कर ली तथा एक गोली घटनास्थल पर पानी में गिरा पाया गया।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
वहीं पत्नी का कहना था पति एक सल्फास की गोली खा लिए हैं। पीड़िता के पति को पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया और डीएमसीएच में भर्ती कराया है। वहीं पीड़िता को भी महिला पुलिस अपने गिरफ्त में लेकर डीएमसीएच ले गई है। पूछताछ में पत्नी ने बताया था कि वह घर से पति के साथ तीन सल्फास की गोली लेकर आयी थी। दो गोली उसके पास था जबकि तीसरा गोली उसके पति के पास था। घर से एक बोतल पानी भी लेकर आई थी। तीनों सल्फास की गोली पुलिस के हाथ लग गई है।

पीड़िता का कहना है कि वह जिंदा नहीं रहना चाहती है। बताया जाता है कि 4 अगस्त की रात बहेड़ा थाना के एक गांव में अगवा कर लिया और एक गोदाम में ले जाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने के बाद छोड़कर दुष्कर्मी फरार हो गया। पीड़िता किसी तरह वहां से देर रात घर पहुंच पाई। दुष्कर्म होने के बाद पीड़िता महिला थाना से लेकर बहेड़ा थाना का चक्कर काटती रही। लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई।

काफी मशक्कत के बाद बहेड़ा थाना प्राथमिकी दर्ज किया गया। लेकिन उसके बाद भी दुष्कर्मी पुलिस की पकड़ से बाहर है। 4 दिन पूर्व पहले पीड़िता अपने पति के साथ मिथिला रेंज कार्यालय आकर अनशन पर बैठने की कोशिश की थी मिथिला रेंज के आईजी पंकज कुमार दाराद ने 1 सप्ताह में आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाने का आश्वासन मिलने के बाद वह दोनों अपने घर वापस चले गए थे। घटना को लेकर एसएसपी बाबूराम ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। लेकिन आरोपित के फरार रहने से गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। उन्होंने थानाध्यक्ष को 3 दिनों का मोहलत दिया है और कहा है कि अगर 3 दिनों के अंदर आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई तो थानेदार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तारी के लिए बेनीपुर एसडीपीओ उमेश्वर चौधरी के नेतृत्व में छापेमारी दल गठित की गई है। उन्होंने बताया कि पीड़िता का पति गोली खाने की कोशिश की है लेकिन उसके हाथों से छीन लिया गया। बहरहाल उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

चिकित्सक के जांच से पता चल पाएगा कि उसने गोली खाया है अथवा नहीं? पीड़िता से बात करने करने पर पता चला कि आरोपित का दोस्त इन दिनों घटना को लेकर मजाक उड़ा रहा था। इसे लेकर अलग से उन्होंने प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !