डेस्क : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोइलवर में सोन नदी पर बनने वाले 6 लेन पुल का निरीक्षण किया। इस पुल का निमार्ण एनएचएआई द्वारा कराया जा रहा है और इसका निमार्ण तीव्र गति से चल रहा है।

एनएचएआई के क्षेत्रीय पदाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि छह लेन में से तीन लेन पुल मार्च
2020 तक चालू करा दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने पटना एवं भोजपुर जिले के भू-अर्जन के बचे हुये कार्य को तेजी से पूरा करने का निर्देश दोनों जिलाधिकारी को दिया। मुख्यमंत्री ने दानापुर-बिहटा फाेर लेन एलिवेटेड पथ के प्रस्तावित एलाइनमेंट का भी निरीक्षण किया।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
एनएचएआई द्वारा इसका डीपीआर बना दिया गया है एवं भू-अर्जन की कार्रवाई जारी है। यह एलिवेटेड पथ खगौल आरओबी से प्रारंभ होगा तथा दानापुर स्टेशन के सामने और सिवाला चौक पर एलिवेटेड पथ पर चढ़ने एवं उतरने के लिये रैम्प रहेगा।
मुख्यमंत्री ने कोइलवर से आरा होते हुये बक्सर फोरलेन की प्रगति का भी जायजा लिया। इसमें आरा शहर में 13 किलोमीटर लंबा बाईपास बन रहा है। मुख्यमंत्री ने इसके
निमार्ण कार्य में और तेजी लाने का निर्देश एनएचएआई के अधिकारियों को दिया। उन्होंने आरा शहर में बड़हरा गुमटी पर बन रहे आरओबी के कार्य को भी शीघ्रातिशीघ्र पूरा करने
का निर्देश दिया।

आरा-सहार पथ पर ट्रकों का ज्यादा दबाव है और सहार पुल बनने के बाद यह प्रमुख पथ बन गया है। इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री ने प्रधान सचिव पथ को दो लेन के चौड़ीकरण
एवं उनके मजबूतीकरण का निर्देश दिया ताकि आरा से सहार होते हुये पटना जाने का एक वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध हो सके। गीले बालू लदे ट्रकों द्वारा पथों को खराब किये जाने के संबंध में मुख्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त की और कड़ाई से इस संबंध में योजना बनाने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री संजय झा, प्रधान सचिव पथ निमार्ण अमृत लाल मीणा, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार सहित एनएचएआई के वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !