Breaking News

खुलासा :: लड़की के चक्कर में हुई जदयू नेता की हत्या, दिल्ली भागने के क्रम में हत्यारा पटना से गिरफ्तार

डेस्क : बिहार के दरभंगा के जदयू नेता की हत्या मामले को दरभंगा की पुलिस ने सुलझा लिया है।

वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हत्याकांड के मुख्य आरोपी अमीरूल तथा उसके एक साथी अलाउद्दीन को पटना स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया है। वह दिल्ली भागने की तैयारी में था। वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हत्या में उपयोग किये गये पिस्तौल और दो जिन्दा कारतूस भी बरामद किया गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हत्या में जदयू नेता की हत्या में चालक भी शामिल था। उसे 50 हजार का प्रलोभन देकर योजना में शामिल किया था।

एसएसपी ने बताया कि चालक के निशानदेही पर मृतक का शव स्कॉर्पियो और गाड़ी में रखे एक लाख 32 हजार की राशि भी बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार अमीरूल ने पुलिस को हत्या के कारणों के संबंध में जो बताया है वह चौकाने वाला है। अभियुक्त ने पुलिस को बताया है कि रब्बानी की बहन दो माह से गायब थी और मृतक मो. सैफ पर उसे गायब करने का आरोप लगाया था। साथ ही मृतक ने 2013 में अमीरूल को हत्या के मामले में फंसाया था और इसी को लेकर दुश्मनी चल रही थी। पुलिस ने मृतक और गिरफ्तार अपराधी दोनों के आपराधिक सूची भी जारी की है। इस संबंध में अशोक पेपर मिल थाना में कांड संख्या- 180/19 धारा 302/201, 120बी/34 भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …