Breaking News

जज का गार्ड किशुन लापता, परेशान परिजन ने जारी किया मोबाईल नम्बर

डेस्क : दरभंगा के गोढ़ियारी निवासी एक सिपाही किशुन कुमार पासवान ड्यूटी के दौरान सुपौल जिला से लापता हो गया है। सुपौल जिला अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के आवास गार्ड में प्रतिनियुक्त सिपाही 596 किशुन कुमार पासवान 1 दिसंबर से लापता है।

मिली जानकारी के मुताबिक 1 दिसंबर की रात खाना खाने के समय सिपाहियों के बीच से पेशाब के लिए जाने का बात बोल कर उक्त सिपाही कमरे से निकला।

किशुन कुमार पासवान (लापता)

काफी देर होने पर जब लौटकर नहीं आया तो वहां उपस्थित सिपाही किशुन को ढूंढना शुरू किया। खोजने के क्रम कमरे में उसका लाइसेंसी बंदूक व गोली बेड पर रखा पाया गया बड़ा सवाल यह है की अपना सर्विस का बंदूक और गोली अपने बेड पर छोड़कर उक्त सिपाही आखिर गया कहां ?

फाइल फोटो

बता दें कि सिपाही किशुन कुमार पासवान का हाल ही में जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुपौल के आवास गार्ड से वीरपुर अंचल पुलिस निरीक्षक के आवास गार्ड में तबादला हुआ है सभी से स्वर्णिम टाईम्स अपील करता है कि इस सिपाही के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो दिए गए नंबर पर संपर्क करें –

परिजन 9973033557 , 7004229373

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …