Breaking News

बड़ी लापरवाही :: भरे हुए आरटीपीएस फॉर्म कचरे में, आवेदकों की गोपनीयता के साथ विभाग का खिलवाड़

डेस्क : दरभंगा के बहेड़ी प्रखंड कार्यालय में बहुत बड़ी लापरवाही उजागर हुई है । बहेड़ी प्रखंड कार्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बड़ी उम्मीदों और मेहनत से जमा किए गए आवेदकों को भरे हुए फॉर्म कूड़े के ढ़ेर में पड़े हुए नजर आए। 

नीतीश सरकार ने जब से आरटीपीएस काउंटर खुलवा कर आवासीय,जाति,आय,राशन कार्ड ससमय प्राप्त करने के लिए आवेदन लेना शुरू किया तब से ही आरटीपीएस काउंटर पर भारी भीड़ उमड़ रही है। प्रखंड मे जाति , आवासीय , आय प्रमाण पत्र को लेकर भारी संख्या मे छात्र – छात्रा आरटीपीएस काउंटर पर सरकार द्वारा चलाए जा रहे छात्रवृत्ति योजना, नामांकन एवं अन्य कार्य को लेकर जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र एवं आय प्रमाण पत्र बनाने के लिए जमा करते हैं। जमा करने के बाद आरटीपीएस काउंटर से प्रमाण पत्र निर्गत होने के बाद सभी भरे हुए आवेदन फॉर्म कचरे की ढेर में देखा जा रहा है जहां लोग पाँव से कुचलकर पान एवं कई प्रकार के गुटखा खाकर लोग उस पर थूक देते है। प्रखंड के सभी अधिकारी को उस प्रमाणपत्र पर नजर परते हुए भी कोई अधिकारी उस पर कार्रवाई नही करते । इससे साफ जाहिर हो रहा है कि आवेदकों की महत्वपूर्ण जानकारियाँ अर्थात उनकी गोपनीयता के साथ प्रखंडकर्मी खिलवाड़ कर रहे हैं।

पूछे जाने पर कर्मचारियों ने इसे रद्दी बताया और कहा कि ये रद्दी भी है तो कार्यालय परिसर में ही । आवेदकों की गोपनीयता से खिलवाड़ करने के सवाल पर उनसे संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *