डेस्क : दरभंगा जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम ने जिला के सभी जन वितरण प्रणाली की दुकानों में पोस मशीन से ही उपभोक्ताओं को खाद्यान्न एवं किरासन तेल की बिक्री सुनिश्चित करने का निदेश दिया है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
उन्होंने कहा कि पॉस मशीन से खाद्यान्नों की बिक्री करने पर पारदर्शिता बनी रहेगी एवं उपभोक्ता ठगी के शिकार नहीं होंगे। उन्होंने यह निदेश जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक में दिया है। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि जिले में अबतक जितने भी पॉस मशीन प्राप्त हो गया है, उक्त सभी को एक्टिव कर पी.डी.एस. डीलर को सौप दिया जाये। डी.एस.ओ. ने बताया कि कुल 1153 पोश मशीन प्राप्त हुआ है, जिसमें से 158 पोश मशीन सक्रिय नहीं है। वहीं 434 पोश मशीन की मैपिंग नहीं हुआ है।
जिलाधिकारी ने डी.एस.ओ. को आपूर्ति विभाग से फोलोअप करके पोश मशीन की मैपिंग करा लेने का निदेश दिया है। एल.पी.जी. कनेक्शन आवंटन की समीक्षा में पाया गया कि एल.पी.जी. की पेंडेसी बहुत बढ़ गई है। जिलाधिकारी ने इसका नियमित अनुश्रवण करके पेंडेसी को शून्य करने का निदेश दिया है।

राज्य खाद्य निगम की कार्य प्रगति की समीक्षा में जिला प्रबंधक द्वारा बताया गया कि एस.एफ.सी. में स्टाफ की काफी कमी हो गई है, जिसके चलते कार्य करने में अत्यंत कठिनाई हो रही है। जिलाधिकारी ने स्टाफ की कमी को पूरा करने हेतु विभाग से बात करने का निदेश दिया। जिलाधिकारी द्वारा सहकारिता विभाग की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा बैठक में पूर्ण प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया था। जिलाधिकारी ने जिला सहकारिता पदाधिकारी को धान अधिप्राप्ति में निर्वाचित पैक्स की भूमिका का विस्तृत कार्य योजना बनाकर प्रतिवेदन उपस्थापित करने का निदेश दिया गया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !