चकरनगर / इटावा (डॉ एस बी एस चौहान) : अब चकरनगर का किसान भी “किसनई-नितनई की तर्ज पर” नई तकनीकि और उन्नत बीजों का इस्तेमाल करने में नहीं चूकते।
- मदारपुर में निर्माणाधीन नाला एवं दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
- जिलाधिकारी हो तो ऐसा, रविवार को भी ऑन ड्यूटी :: एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- मंत्री मदन सहनी के विभाग का एक्शन मोड :: कुशेश्वरस्थान से फेकला तक छापेमारी, 1035 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त
यह आधुनिक प्रक्रिया का इस्तेमाल करने से वह किसान अग्रणी हो जाता है कि जो इस आधुनिकीकरण का प्रथम इस्तेमाल करता है। देखने वाले लोग अचंभित होकर देखते हैं कि यह सब कैसे वैज्ञानिकों की दी हुई व्यवस्था वाकई एक अनूठी छाप छोड़ती है।

लोगों का उत्साह बढ़ाती है किसान बृजबिहारी तिवारी जो अभी-अभी पंतनगर से किसान ट्रेनिंग लेकर आए और उन्होंने नई उन्नत का बीज बोकर एक ऐसी मूली तैयार की कि जिसे लोग देखकर पहले तो अचंभित हो जाते हैं। यहां तक कि कोई कोई लोग यह मूली के ऊपर भीगा कपड़ा रगडते हैं कि इस पर कोई रंग चढाया गया है जो हट जाएगा जब नहीं हटता है तो श्री तिवारी जी को धन्यवाद दिया जाता है। सरकार के द्वारा किसान को नए नए गुर सिखाने के लिए शासन की तरफ से प्रशिक्षण दिए जाते हैं ताकि किसान नई तकनीक का इस्तेमाल करते हुए सोहरत पाएं और अपनी माली हालत को भी ठीक कर सके।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !