Breaking News

मिथिला के रंग से सराबोर हॉली क्रॉस स्कूल का वार्षिकोत्सव

दरभंगा : विगत साल की सीबीएसई की परीक्षा में सफल 10 छात्राओं को दरभंगा के आईजी पंकज दराद ने पुरस्कृत किया।

मौका था हॉली क्रॉस स्कूल के वार्षिकोत्सव का। इस अवसर पर श्री दराद मुख्य अतिथि के हैसियत से पहुंचे थे। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां सातवीं एवं आठवीं कक्षाओं के छात्राओं की प्रस्तुति प्रार्थना नृत्य से शुरू हुआ। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में दसवीं कक्षा की छात्राओं पंखुड़ी, श्रेया, आलिया, आस्था, सना एवं भूमिका आदि के द्वारा शिक्षिका नीता के निर्देशन में प्रस्तुत ‘घर मोरे परदेसिया…’ एवं अंशिका, ऋषिका, अत्रेया व साक्षी आदि द्वारा किरण राय के निर्देशन में प्रस्तुत मिथिला की पारंपरिक झिझिया नृत्य ‘तोहरे भरोसे ब्रहम बाबा…’ लोगों के विशेष आकर्षण के केंद्र में रही।

हॉली क्रॉस स्कूल में छात्राओं की प्रस्तुति

इसके अतिरिक्त देशभक्ति, पर्यावरण, स्वच्छता एवं नारी सशक्तीकरण पर केंद्रित प्रस्तुतियों को भी लोगों ने काफी सराहा। कार्यक्रम में खुशी, प्रियांशी, सुदीक्षा, संस्कृति, श्रेया, ईशा, प्रिया, रहनुमा, वंशिका, आयशा, सिद्धि, अलविना, ऋषिका, साक्षी आदि ने अपनी प्रतिभा का बखूबी प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षका शशिकला, रूपा, किरण राय, डॉली, कोमल, नीता आदि की उल्लेखनीय भूमिका रही। स्कूली की प्रधानाध्यापिका सिस्टर जैंसी मैथ्यू एवं स्टीवन ने मिथिला के परम्परा के अनुसार आईजी का स्वागत किया। स्वागत भाषण सुनीता झा और धन्यवाद ज्ञापन रिंकू राय ने किया।

Check Also

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दरभंगा में मिनी कंटेनर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद 877 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार, सूचना तंत्र को मजबूत कर रही मद्यनिषेध टीम

भरौल में मद्यनिषेध टीम की रात्रि कार्रवाई, Tata 407 को किया गया जब्त; शराब के …