Breaking News

संकल्प रैली :: नरेंद्र मोदी पहुंचे पटना के गांधी मैदान, अरसे बाद मंच पर एकसाथ नीतीश-मोदी

डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनडीए की संकल्प रैली को लेकर पटना पहुंच गए हैं. तकरीबन 10 साल बाद पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार चुनावी रैली को लेकर किसी मंच पर एक साथ होंगे. राजधानी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में लाखों की संख्या में लोग मौजूद हैं. 

रैली को लेकर एनडीए के तमाम नेता और कार्यकर्ता उत्साहित हैं. नेताओं का दावा है कि ये रैली अब तक की सबसे बड़ी रैली होगी. एनडीए इस रैली के जरिए अपनी ताकत दिखा रही है. साथ ही इसके जरिए लोकसभा चुनाव के लिए बिगुल भी फूंक दिया है. लोग रंग-बिरंगे वेशभूषा में नाचते, गाते और ढोल बजाते गांधी मैदान पहुंचे हैं.

रैली अपडेट:

  • पीएम मोदी गांधी मैदान के लिए हुए रवाना एनडीए नेताओं ने किया पीएम मोदी का स्वागत
  • पटना पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • एनडीए के कई बड़े नेता पटना एयरपोर्ट पर मौजूद
  • बीजेपी प्रवक्‍ता शाहनवाजइ हुसैन, आरसीपी सिंह, उपेंद्र यादव, सीपी ठाकुर गांधी मैदान पहुंचे
  • बिहार सरकार के अधिकांश मंत्री, विधायक और विधान पार्षद रैली स्थल पहुंचे
  • रैली को लेकर गांधी मैदान पहुंचे एनडीए के तमाम नेता
  • गांधी मैदान में भारी संख्या में लोग मौजूद

रैली में शामिल होने के लिए उमरा जनसैलाब
रैली में शामिल होने के लिए गांधी मैदान में जनसैलाब उमरा है। गांधी मैदान की ओर जाने वाली सड़कों पर हजारों की संख्या में लोग अपनी-अपनी पार्टी का झंडा लेकर चल रहे हैं। कोई बीजेपी, कोई जदयू तो कोई लोजपा का कार्यकर्ता है। सब अपनी मंजिल गांधी मैदान की ओर बढ़ रहे हैं। इस दौरान तरह-तरह के बैंड बाजे भी लोगों को लुभा रहे हैं। लोग तरह-तरह की वेशभूषा बनाकर रैली में पहुंचे हैं।

सुबह से ही गेट नं. 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 और 12 के बाहर मैदान में प्रवेश करने वालों की लाइन लगी है। यहां पुलिस के जवान कड़ी जांच के बाद लोगों को मैदान में प्रवेश करने दे रहे हैं।

Check Also

लहेरियासराय थाना के नए थानाध्यक्ष बने चंद्रकांत गौरी, अमित कुमार को पुलिस केंद्र भेजा गया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा पुलिस महकमे में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल …

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला …

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *