Breaking News

संकीर्ण व जातिवादी दौर में संत रविदास के संदेश की अहमियत ज्यादा : मायावती

– बसपा के सत्ता में आने पर भदोही का नाम संत रविदास नगर होगा


राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि कांग्रेस व भाजपा स्वार्थ के लिए संत रविदास के मंदिर में जाने का नाटक कर रही है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस, भाजपा व अन्य पार्टियां यहां उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार के चलते संत गुरु रविदास को कभी भी मान-सम्मान नहीं देती है, लेकिन सत्ता से बाहर होने पर फिर ये अपने स्वार्थ में इनके मंदिरों व स्थलों आदि में जाकर किस्म-किस्म की नाटकबाजी जरूर करती हैं। इनसे सर्तक रहने की जरूरत बताई है।मायावती ने भले ही कांग्रेसी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम लिया हो पर वाराणसी में उनके संत रविदास के मंदिर में जाने के बाद ट्वीट कर यह बयान जारी किया।

उन्होंने यह भी कहा है कि जबकि यहां बसपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसने अपनी सरकार के समय में इनको विभिन्न स्तर पर पूरा मान-सम्मान दिया है। जिसे भी अब विरोधी पार्टियां एक-एक करके खत्म करने में लगी है, जो अति निंदनीय है।उन्होंने कहा कि संतगुरु की स्मृति को बनाए रखने के लिए बसपा की सरकार ने भदोही जिले का नाम संत रविदास नगर किया था। बसपा के सत्ता से हटने के बाद जातिवादी मानसिकता के तहत सपा सरकार ने इसका नाम बदल दिया।

बसपा के सत्ता में आने पर भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर रखा जाएगा। उन्होंने कहा है कि संत रविदास का संदेश तुच्छ राजनीतिक स्वार्थ के लिए नहीं बल्कि सामाजिक सेवा व जनचेतना के लिए प्रयोग करने का था। इसे वर्तमान में खासकर शासक वर्ग द्वारा भुला दिया गया है, जिससे समाज व देश में तनाव व हिंसा लगातार बढ़ती जा रही है।मायावती ने सर्वसमाज को ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा का आदर्श व मानवतावादी अमर संदेश देने वाले महान संतगुरु संत रविदास की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन और आमजनता व खासकर उनके करोड़ों अनुयाइयों को बधाई दी है।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …