चकरनगर / इटावा ( डॉ. एस.बी.एस. चौहान) : भारतीय स्टेट बैंक की शाखा कस्बा लखना हुआ बेलगाम, समय का भी कोई निर्धारण नहीं उपभोक्ता बेहद परेशान, शाखा बैंक में चल रही लापरवाही और प्रशासनिक निरंकुशता से क्षुब्ध होकर लाभार्थियों ने उच्चाधिकारियों को नेट के माध्यम से अवगत कराया। उपलब्ध जानकारी के अनुसार मां कालिका की नगरी कस्बा लखना जहां पर भारतीय स्टेट बैंक की शाखा काफी लंबे समय से कार्यरत है इस शाखा का उद्देश्य है व्यापारियों को हर सुख सुविधा का लाभ मुहैया कराया जाए।

सूत्रों की मानें तो इस वक्त बैंक का रवैया निरंकुशता के साथ बेलगाम बना हुआ है यहां पर लगभग 11:30 बजे तक बैंक मैनेजर से लेकर अकाउंटेंट और अन्य बाबूओं के काउंटर खाली होते हैं जहां पर फोर्थ क्लास के कर्मचारी कोई तो कुर्सी पर बैठकर टेबल पर पैर रखकर मौज-मस्ती लेते हैं, तो कोई अन्य जिम्मेदार अधिकारियों की कुर्सी पर बैठकर गुफ्तगू करते पाए जाते हैं जब इन कर्मचारियों से पूछा जाता है कि भाई बैंक का समय हो चुका है ना मैनेजर साहब हैं और ना ही अन्य कर्मचारी तो मस्करी पूर्ण यह फोर्थ क्लास कर्मचारी उत्तर देते हैं कि ‘सरकार बाबा योगी की है, जब जो काम हो जाए उसका तभी समय माना जाएगा’ इन लापरवाह मस्करी युक्त जवाब को सुनकर लाभार्थी आक्रोशित हो उठे और उन्होंने इसकी शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों को व्हाट्सएप के जरिए, टेलीफोन के जरिए और यहां तक कि ट्युटर पर भी दर्ज कराई है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
पीड़ित एक नवयुवक ने बताया कि मैंने अपनी शिकायत ब्रांच एसबी आई 00 19 69 में कर्मचारियों की सीट पर बैठकर चपरासी चाय पीते हैं कर्मचारी अपनी सीट पर बैठते नहीं है जब मैं 11:30 पर सुबह बैंक गया तो कोई भी ब्रांच में नहीं था और जो काउंटर पर बैठे लोग थे जब उनसे बैंक के संबंधित वार्ता की तो उन्होंने कोई भी संतोषजनक उत्तर नहीं दिया बल्कि गरम मिजाजी ही दिखाई। इस संबंध की शिकायत आरएम सर को भी विधिवत कर दी गई है जिसका नंबर 5554 26 7563 है लेकिन इस संबंध में आरएम या जीएम के द्वारा अभी तक कोई भी कार्यवाही किए जाने का संतोषजनक उत्तर प्राप्त नहीं हुआ।

कुछ उपभोक्ताओं ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यहां पर इस बैंक में यह आलम अंधेर कोई आज का नहीं काफी समय से चल रहा है कभी कभार शिकायत होने पर सुधार हो जाता है लेकिन उसके बाद रवैया वही अख्तियार होता है। उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी इटावा से मांग की है कस्बा लखना में स्थित एसबीआई की शाखा मैं व्याप्त निरंकुशता को संज्ञान में लेते हुए जनहित में कठोरतम कार्रवाई करने की आवश्यकता है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !