दरभंगा : सदर अनुमण्डल पदाधिकारी राकेश गुप्ता द्वारा बताया गया है कि बहादुरपुर प्रखण्ड के कुशोथर गाँव के जन वितरण प्रणाली बिक्रेता बिन्देश्वर रजक को खाद्यान्न का कालाबाजारी करते हुए पकड़ा गया है। उनके विरूद्ध फेकला थाना में कांड संख्या – 157/20 दर्ज कर कार्रवाई की गई है। उक्त डीलर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
कहा कि डी.एम. के आदेश पर कोविड – 19 लॉक डाउन के अवधि में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्त्ति एवं अनिवार्य सेवाओं का संचालन जारी रखने के लिए पूरे जिला क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। छापामारी के क्रम में उक्त डीलर को कालाबजारी करते हुए पकड़ा गया हैं.

सदर अनुमण्डल पदाधिकारी द्वारा बताया गया हैं की डी.एम. के निदेश के आलोक में आज दरभंगा शहरी क्षेत्र अन्तर्गत मदरसा इमरदिया इस्माइलगंज तथा किलाघाट मदरसा हमिदिया का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में मदरसा में 04-05 लोग पाये गये। अनुमण्डल पदाधिकारी को असद्दल्ला उर्फ वकील साहेब द्वारा बातचीत के क्रम में बताया गया कि दरभंगा जिला में पिछले दो महीना में कोई भी जमात / दल राज्य के बाहर नहीं गया है और न ही बाहर से कोई दल / जमात यहाँ आया है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !