राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के अनुरूप प्रदेश में आज दिहाड़ी मजदूरों और गरीबों को मुफ्त अनाज का वितरण शुरू हो गया। पहले दिन 30365 टन गेहूं और 21715 टन चावल बाटा गया। 18 लाख से अधिक कार्डों पर अनाज का वितरण हुआ। वितरण के दौरान राशन दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ख्याल रखा गया।लॉकडाउन को देखते हुए दिहाड़ी मजदूरों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री ने श्रम विभाग, मनरेगा, नगर निगम में पंजीकृत मजदूरों और अन्त्योदय कार्ड धारकों को मुफ्त चावल- गेहूं देने की घोषणा की थी।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बुधवार को बताया कि राशन वितरण के पहले दिन 60 फीसदी मुफ्त अनाज वितरित किया गया।श्री अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आदेश दिए हैं कि राशन वितरण में कोई कोताही ना की जाए । उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में राशन दुकानों पर हाथ धोने के लिए साबुन और पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ध्यान रखा गया।

उन्होंने बताया कि श्रम विभाग में पंजीकृत 44 354 मजदूरों को 733 टन गेहूं और 518 टन चावल बांटा गया। नगर निगम में पंजीकृत 52732 मजदूरों को 1340 गेहूं चावल बाटा गया। उन्होंने बताया कि मनरेगा मजदूरों को 5143 टन गेहूं और 3688 टन चावल बाटा गया। प्रदेश के सभी कोटेदारों ने राशन बांटा। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि प्रदेश में गेहूं की कटाई शुरू हो गई है। सरकारी खरीद 15 अप्रैल से होगी । खरीद केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जाएगा।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !