संजय कुमार मुनचुन : दक्षिण दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में पिछले दिनों आयोजित हुए तब्लीगी जमात में शामिल कई लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि के बाद दिल्ली सरकार ने कड़ा रुख अख्तियार किया है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने मंगलवार को कहा कि इसके आयोजकों ने बहुत ही घोर अपराध किया है। उन्होंने कहा कि मैंने उपराज्यपाल अनिल बैजल को चिट्ठी लिखकर कहा है कि इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और इनको बख्शा ना जाए।सतेंद्र जैन ने कहा कि अभी तक 24 लोग कोरोना कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जो मरकज़ में ठहरे हुए थे। अभी भी स्क्रीनिंग चल रही है और हो सकता है यह दोपहर तक चले। सतेंद्र जैन ने कहा कि ऐसा अंदाजा है कि यहां पर 1500 से 1700 लोग रहे होंगे। उन्होंने कहा कि मौलाना के खिलाफ एफआइआर के निर्देश दिए गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक सतेंद्र जैन ने कहा कि 1033 लोगों को अब तक निकाला गया है। उनमें से 334 को अस्पताल भेजा गया है और 700 को क्वॉरेंटाइन केंद्र भेजा गया है।

कोरोना वायरस के मामले दिल्ली में लगातार बढ़ते जा रहे हैं. तेलंगाना में कोरोना संक्रमण से सोमवार को 6 लोगों की मौत हो गई है. कहा जा रहा है कि ये लोग दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात के मरकज (सेंटर) के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे. देश और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से लोग इस कार्यक्रम में आए थे. अब केंद्र और राज्य सरकारें इन सभी लोगों को ढूंढकर उनकी जांच करने में जुटी हैं, क्योंकि इस धार्मिक कार्यक्रम में मलेशिया और इंडोनेशिया के भी कुछ लोग शामिल हुए थे.
दिल्ली में तबलीगी जमात मरकज से जुड़े 24 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इसके अलावा 228 संदिग्ध मरीज भी दिल्ली के दो अस्पतालों में भर्ती कराए गए हैं. इनकी रिपोर्ट आनी बाकी है. इसके चलते कोरोना संक्रमण के खतरे की संभावना बढ़ गई है, जिससे सरकार और आम लोग भी चिंतित नजर आ रहे हैं.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !