डेस्क : सड़क पर गाड़ी खड़ी करने वालों पर कार्रवाई करने के दरभंगा एसएसपी बाबूराम (SSP Baburam) ने एरिया बांट कर पुलिसकर्मीयों को प्रतिनियुक्त किये लेकिन अवैध पार्किंग वालों और अतिक्रमणकारियों पर लगाम लगाने में नाकामयाब होने वाले प्रतिनियुक्त पुलिसकर्मियों पर वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने कार्रवाई करते हुए बताया कि लोहिया चौक से आरबी मेमोरियल और आरबी मेमोरियल (RB Memorial) से कर्पूरी चौक तक संतोषजनक करवाई नहीं हुई है। खासकर चार चक्का वाहनों पर कार्रवाई शून्य है। जबकि इस रोड पर अवैध पार्किंग की शिकायत बहुत ज्यादा है। दोनो पदाधिकारियों को बदलते हुए इन पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
- दिल्ली की प्यास बुझाएगा हरियाणा: अतिरिक्त 30 क्यूसेक पानी मिलने से मिलेगी बड़ी राहत
- शादी के दो महीने भी नहीं पूरे, नवविवाहिता मुस्कान की संदिग्ध फांसी, पति हिरासत में
- लोकलाज के डर में नवजात सड़क पर छोड़ा गया, डॉक्टरों की मेहनत ने बचाई मासूम की जान
- सोनीपत में रिश्तों का खौफनाक अंजाम—भाभी की हत्या के बाद बुजुर्ग ने दी जान, सुसाइड नोट बना जांच का आधार
- सोसायटियों की सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, ऑडिट के बाद भी काम अधूरा तो कार्रवाई तय
लहेरियासराय टावर (Laheriasarai Tower) से आर बी मेमोरियल एवं आर बी मेमोरियल से कर्पुरी चौक तक प्रतिनियुक्त दो कर्मियों लहेरियासराय थाना के प्रहल्लाद कुमार एवं बेंता ओपी (Benta O.P) के शंकर प्रसाद द्वारा सड़क पर लगे वाहनों से चालान काटने में लापरवाही बरती गई जिसको लेकर एसएसपी बाबूराम ने कार्य संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उनकी ड्यूटी बदलते हुए विभागीय कार्रवाई की बात कही है।

गौरतलब है कि दो पहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहनों की अवैध पार्किंग पर दरभंगा एसएसपी बाबूराम काफी सख्त रुख अपनाए हुए हैं और जिसको लेकर लगातार निगरानी कर रहे हैं इसी क्रम में शिकायत मिलने पर यह बड़ी कार्रवाई की गई है।
देखें अवैध पार्किंग पर 7 अक्टूबर को शहरी क्ष्रेत्र में एरिया वार प्रतिनियुक्त कर्मियों द्वारा की गई कार्रवाई और वसूला गया जुर्माना।

जिसमें सबसे कम 500 रूपया आर बी मेमोरियल से कर्पुरी चौक तक प्रतिनियुक्त कर्मी बेंता ओपी के शंकर प्रसाद द्वारा अवैध पार्किंग वालों से वसूली गई जबकि शहर में सबसे ज्यादा अवैध पार्किंग इसी रूट पर होती है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !