डेस्क : बढ़ती आपराधिक घटनाओ और निरंतर शराब माफियाओं की सक्रियता पर लगाम लगाने को लेकर दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने पुलिस निरीक्षकों और थानाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में कांडों के निष्पादन में पिछड़ने वाले सर्किल इंस्पेक्टरो से कारण पृच्छा करते हुए कारवाई का संकेत दिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक ने लूट, हत्या, डकैती आदि मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थानाध्यक्षों को पैनी नजर रखने, लंबित मामलों का निष्पादन अति शीघ्र करने का सख्त निर्देश दिया गया है। आर्थिक अपराध से जुड़े लंबित मामले का निष्पादन नहीं करने वाले आयोग के विरुद्ध सख्त कारवाई करने का भी निर्देश दिया है।

अवैध शराब कारोबारी, वारंटी सहित अन्य लोगों के विरुद्ध लगातार छापेमारी कर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया है। साथ ही साथ अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लगातार गस्ती, वाहन चेकिंग अभियान, अवैध शराब कारोबारी के खिलाफ छापेमारी सहित थाना के विभिन्न संचिका ओं का संधारण करने का निर्देश दिया है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
वहीं दूसरी ओर सभी सर्किल इंस्पेक्टर से जून माह में लंबित मामले का निष्पादन करने का लक्ष्य निर्धारण किया गया था। एसएसपी बाबूराम ने गंभीरता से लेते हुए जिन सर्किल इंस्पेक्टर के द्वारा लक्ष्य के अनुरूप लंबित मामला निष्पादन नहीं किया गया, उन सर्किल इंस्पेक्टरों से स्पष्टीकरण पूछा गया है। बैठक में सिटी एसपी योगेंद्र कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर सुबोध चौधरी, अरुण कुमार सहित जिले के सभी सर्किल इंस्पेक्टर एवं थानाध्यक्ष मौजूद थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !