डेस्क : हनुमान नगर प्रखंड मुख्यालय प्रतिनिधि भवन में इस प्रखंड में कार्यरत जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं के बीच विजनटेक के प्रतिनिधि रितेश कुमार के द्वारा e-POS मशीन का विस्तार से जानकारी दिया गया। प्रमुख द्वारा डीलर के बीच ePOS मशीन बांट कर वितरण का 2शुभारंभ हुआ।

साथ ही सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को ePOS मशीन का वितरण प्रमुख की उपस्थिति में किया गया।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
सभी उपस्थित विक्रेताओं को इ-पीओएस मशीन के बारे में बारीकी से ट्रेनर रीतेश कुमार के द्वारा बताया गया।

इस अवसर पर हनुमान नगर के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी जीवन कुमार मिश्र और कार्यपालक सहायक पंकज कुमार दास भी उपस्थित थे।

राशन में धांधली किसी से छिपी नहीं है। कई लोग महीनों राशन नहीं लेते, लेकिन उनके पास राशन के वारे-न्यारे हो जाते हैं। जिसका फायदा बिचौलिए उठाते हैं। मगर अब ऐसा नहीं होगा। राशन माफिया पर नकेल कसने और राशन में हो रही धांधली को रोकने के लिए शासन नई व्यवस्था शुरू करने जा रहा है। इसके तहत सभी सरकारी गल्ले की दुकानों पर प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीन लगाई जाएगी, जिसके जरिए राशन डिस्ट्रिब्यूट होगा। इसमें धांधली के चांसेज न के बराबर हैं।

जी हां, दरभंगा जिले में भी राशन की दुकानों पर पॉइंट ऑफ सेल ‘पीओएस’ मशीनों से बायोमैट्रिक सत्यापन के बाद ही राशन मिलेगा। राशन की दुकानों पर पीओएस मशीन लगाने की व्यवस्था लागू हो गई है। इसके लिए डीलरों को प्रशिक्षण देने की शुरूआत ब्लॉक स्तर पर की जा रही है।
मशीन से राशन वितरण कार्य को पूरा करने के लिए विभाग द्वारा उपभोक्ताओं के राशनकार्ड को आधार कार्ड से जोड़ा गया है। कई साल से अनाज वितरण में धांधली करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए अब पीओएस मशीन से अनाज का वितरण किया जाएगा। इसके लिए उपभोक्ताओं के आधार कार्ड, मोबाइल नंबर व बैंक एकाउंट को राशन कार्ड से लिंक कराया गया है। जिन उपभोक्ताओं का आधार कार्ड राशन कार्ड से लिंक नहीं हो पाया है उसे भी लिंक करने की प्रक्रिया युद्धस्तर पर जारी है।

पीओएस मशीन खाद्य विभाग के ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम से जुड़ी रहेगी। इस तरह जो भी राशन लेने आएगा उसका बायोमैट्रिेक थंब इंप्रेशन लिया जाएगा, जिसका यह मशीन मिलान करेगी।
बता दें कि इसका सीधा फायदा आम आदमी को होगा। पीओएस मशीनें बेहद एडवांस हैं। जिस लाभार्थी को जितना राशन दिया जाएगा। उसकी पर्ची मशीन से निकलेगी। इसमें राशन की मात्रा, उसका मूल्य और समय अंकित होगा। इस मशीन से जो राशन डीलर स्टॉक रजिस्टर में फर्जीवाड़ा करते थे, उस पर रोक लगेगी।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !
