Breaking News

विवादित पोस्टर जारी कर राजनैतिक गलियारों में हलचल !

indexcvbfgगोरखपुर (यू0पी0 ब्यूरो) : बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा ने एक और विवादित पोस्टर जारी कर राजनैतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी। इस बार सदर सांसद योगी आदित्यनाथ को सिंघम अवतार में दर्शाया गया है।पोस्टर में बीजेपी के फायर ब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ को सिंघम के रूप में दौड़ाते हुए दिखाया गया है। वह पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधायक डॉ.अयूब खान को दौड़ा रहे और अयूब भाग रहे।पोस्टर पर योगी को यूपी का सिंघम बताते हुए कहा गया है कि योगी आदित्यनाथ ही आतंकवाद का सफाया करने में सक्षम हैं और यूपी को पाकिस्तान बनने से केवल योगी ही रोक सकते। बता दें कि पीस पार्टी के अध्यक्ष डॉ.अयूब ने अपने बयान में अभी दो दिन पहले ही योगी को आतंकवादी बताया था। अयूब इतने पर ही नहीं थमे। उन्होंने दूसरा बयान देकर योगी को बाहरी बताने के साथ डीएनए टेस्ट कीसलाह दे डाली। अयूब के इस बयान से हिन्दुवादी संगठनों ने जगह जगह विरोध प्रदर्शन किया था। गोरखपुर में दो थानों में डॉ.अयूब के खिलाफ केस भी योगी समर्थकों ने।

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …