दरभंगा:- रामनवमी त्यौहार के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण में प्रतिनियुक्त सभी दण्डाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस के जवानों को पूरी मुस्तैदी के साथ कत्र्तव्य स्थल पर उपस्थित रहकर जुलूस पर नियंत्रण करने हेतु निदेश दिया गया है।
जिला पदाधिकारी ने बताया कि रामनवमी जुलूस प्रारंभ होने के ठीक पहले सभी दण्डाधिकारी, पुलिस बल के साथ निर्धारित स्थल पर उपस्थित हो जायेंगे और जुलूस के समाप्त होने के उपरांत भीड़ के पूरी तरह से छॅट जाने के बाद ही वहाँ से हटेंगे। वे अम्बेदकर सभाकक्ष में दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को ब्रीफ कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि दरभंगा जिला में विगत वर्षों में कुछ अप्रिय घटनाएँ घटित हो गयी है। इसलिए सभी को पूरी सतर्कता एवं चैकसी बरतनी होगी। उन्होंने कहा कि विधि-व्यवस्था ड्युटी में प्रतिनियुक्त अधिकारी जुलूस निकलने के मार्गों का पहले से ही निरीक्षण कर लेंगे। अगर रास्ते में कोई अवांछित या संदेहास्पद सामग्री पाई जाये तो इसे तुरंत कब्जे में लेकर इसका सुरक्षित डिस्पोजल करायेंगे।
बैठक में उपस्थित वरीय पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को साफ शब्दों में हिदायत दिया है कि भीड़ में अगर असामाजिक तत्व गड़बड़ी फैलाने की कोशिश करता है तो उसके विरूद्ध सख्ती से पेश आयें। उन्होंने कहा कि जगह-जगह पर सी.सी.टी.वी. कैमरे एवं वीडियोग्राफी टीम की तैनाती की गई है। मेल में मौजूद लोगों को इसका एहसास होनी चाहिए कि उन पर प्रशासन की कड़ी नजर है। उन्होंने कहा कि लोगों के साथ-साथ अधिकारी भी कैमरे की जद में रहेंगे। अगर यह पता चलेगा कि विधि-व्यवस्था संधारण करने में किसी अधिकारी द्वारा लापरवाही या शिथिलता बरती गई है तो उनके विरूद्ध भी कठोर कार्रवाई होगी।
पढ़ें यह भी खबर
विधि-व्यवस्था में प्रतिनियुक्त अधिकारियों को अखाड़े के अध्यक्ष/सचिव से समन्वय बनाने को कहा गया है। यह भी ताकीद किया जाना है कि इस जुलूस से किसी की धार्मिक भावना को ठेस नही पहुँचे। भीड़ में नारेबाजी करने, अश्लील गाना बजाने/डी.जे. बजाने आदि पर रोक लगाने हेतु निदेशित किया गया है।
इस ब्रीफिंग में डी.एम. डाॅ. त्यागराजन एस.एम., एस.एस.पी. श्री बाबुराम, सिटी एस.पी. श्री योगन्द्र कुमार, डी.डी.सी. डाॅ. कारी प्रसाद महतो, सदर एस.डी.ओ./एस.डी.पी.ओ., नगर आयुक्त सहित सभी दण्डाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !
