Breaking News

धूप खिली, लेकिन ठंड का असर बरकरार: बिहार के कई जिलों में शीत दिवस का अलर्ट, 15 जनवरी तक नहीं मिलेगी राहत

बिहार में कड़ाके की ठंड से लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। सुबह धूप निकलने के बावजूद सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 15 जनवरी तक ठंड और कोहरे का ऐसा ही असर बना रह सकता है। इसे देखते हुए कई जिलों में शीत दिवस और घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में शीत दिवस का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, मुंगेर, जमुई, बांका और भागलपुर में शीत दिवस को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में दिनभर ठंडी हवा चलने और तापमान सामान्य से काफी नीचे रहने की संभावना है।
कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें
कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, जहानाबाद, पटना, नालंदा, गया, नवादा, शेखपुरा और बेगूसराय में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तर और मध्य बिहार के कई जिलों में कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट है, जिससे दृश्यता बेहद कम हो सकती है।
15 जनवरी तक कैसा रहेगा मौसम?
12 और 13 जनवरी: पूरे बिहार में शीत दिवस और घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना
14 जनवरी: कुछ जिलों को छोड़कर अधिकांश हिस्सों में शीत दिवस और कोहरे का यलो अलर्ट
15 जनवरी: उत्तर बिहार के जिलों में कोहरा छाए रहने की चेतावनी
16 जनवरी से: मौसम में हल्की राहत मिलने की उम्मीद
पिछले 24 घंटे का हाल
बीते 24 घंटों में प्रदेश का मौसम शुष्क रहा, लेकिन कई जिलों में भीषण शीत दिवस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 14 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि गया में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि नगर में दृश्यता घटकर मात्र 40 मीटर रह गई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।
मौसम विभाग की सलाह
मौसम विभाग ने लोगों को ठंड और कोहरे से सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और बुजुर्गों व बच्चों का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …