बरेली में मिनी बाइपास से झुमका तिराहे तक सड़क चौड़ीकरण के काम में अवैध कब्जे बड़ी समस्या बन गए हैं। नगर निगम ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वाले करीब 300 लोगों को नोटिस जारी कर कब्जा हटाने का निर्देश दिया है। तय समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाने पर बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

नगर निगम के सर्वे में सामने आया कि सड़क के दोनों ओर सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण किए गए हैं। विधौलिया से मथुरापुर तक स्थिति सबसे ज्यादा खराब पाई गई है। सीबीगंज थाने के पास तो सरकारी जमीन पर पूरी दुकान बना ली गई है।
इधर, कुछ कब्जेदारों ने कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पक्षपात के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि नगर निगम चुनिंदा लोगों को बचा रहा है। उल्लेखनीय है कि बरेली में रिंग रोड का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, जिसकी लंबाई करीब 29.92 किलोमीटर होगी
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !