Breaking News

आभार :: दरभंगा-रायपुर सीधी उड़ान की पहल हेतु सीएम नीतीश को मिथिलायतन संगठन रायपुर छत्तीसगढ़ की ओर से सहृदय धन्यवाद

डेस्क : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित मिथिलायतन संगठन ने सहृदय धन्यवाद दिया है. मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मिथिलायतन संगठन के अध्यक्ष कार्तिकेय ने कहा कि विगत दिनों दरभंगा हवाई अड्डे पर सिविल एंक्लेव का ऐतिहासिक शिलान्यास का कार्यक्रम संपन्न हुआ जो संपूर्ण मिथिला के लिए गौरव की बात है.

बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत सरकार के उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु से कार्यक्रम के दौरान व्यस्ततम समय में भी मिथिलांचल के लाखों नागरिक जो रायपुर और छत्तीसगढ़ में रह रहे हैं उनके सुगम यातायात को ध्यान में रखकर दरभंगा और रायपुर के बीच सीधी विमान सेवा की मांग रखा. साथ ही मंत्री जयंत सिन्हा के सुझाव पर मुख्यमंत्री द्वारा दरभंगा हवाई अड्डे का नाम कवि कोकिल विद्यापति के नाम पर रखने की तत्काल घोषणा से छत्तीसगढ़ में निवासरत लाखों मैथिल गदगद हो गए. साथ ही मिथिलायतन संगठन के प्रचारक शंकर झा ने कहा कि बिहार जैसे गौरवशाली व विशाल राज्य में सुशासन स्थापित करने वाले कर्मठ मुख्यमंत्री पर सभी को पूर्ण विश्वास है कि यह मांग अति शीघ्र हकीकत में परिणत होगा मिथिलायतन पुरानी बस्ती रायपुर जो रायपुर और छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में निवासरत प्रवासी मैथिली का सबसे पुराना व सबसे बड़ा सामाजिक संगठन है व हजारों सदस्यों द्वारा दरभंगा रायपुर सीधी विमान सेवा प्रारंभ करने और दरभंगा हवाई अड्डे का नाम महाकवि विद्यापति के नाम करने हेतु मुख्यमंत्री बिहार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हैं.

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *