Breaking News

बिहार :: दरभंगा के पत्रकार की हत्या की साज़िश के खुलासे का वीडियो वायरल, सुनील हत्याकांड का फरार आरोपी विपिन राय फेसबुक पर एक्टिव

दरभंगा : 29 दिसम्बर की देर रात मिश्रटोला नाग मंदिर के निकट युवक की हत्या मामले में एक वीडीयो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दरभंगा के पत्रकार आक्रोशित हो गये हैं। इस वीडीयो में एक हिन्दी दैनिक के अपराध संवाददाता नीरज के हत्या की बात सामने आई है। वीडीयो में कांड के आरोपी ने बताया है कि हत्या नीरज की होनी थी, लेकिन भेद खुलने के डर से उसने गोली मुझ पर चला दी। पांव टूटे रहने के कारण मैं गिर गया और गोली सुनील को लग गई। 

आरोपी की ओर से वीडीयो वायरल किये जाने की मंशा स्पष्ट नहीं हो रही है, क्योंकि आरोपी कह रहा है कि वह डॉक्टर के सलाह पर रात के समय टहलने के लिए निकलते थे, पर वह मोटरसाईकिल से गया था। मुहल्ला में टहलने के लिए वह भी मोटरसाईकिल से ऐसा सलाह डॉक्टर नहीं दे सकते। दूसरी तरह आरोपी का वायरल मैसेज में यह भी दिख रहा है कि उसने इस मामले में एक राजनीतिक दल के पूर्व पार्षद की साजिश बता रहा है और उसके सबूत के तौर पर कह रहा है कि पत्रकार नीरज ने एक डबरानुमा जगह पर मिट्टी भराई करने के कारवाई को रूकवा दिया था। बहरहाल पुलिस के लिए अब यह हत्या चुनौती बन गया है। क्योंकि जिस तरह से आरोपी ने घटना को मोड़ने का प्रयास किया है और इसमें पत्रकार को जोड़ा है। उसकी एक मंशा तो सफल रहा। इस मामले को लेकर बिहार श्रमजीवी पत्रकार युनियन की दरभंगा इकाई की ओर से आज घटना की जांच एवं उक्त पत्रकार की सुरक्षा को लेकर डीआईजी, डीएम, प्रभारी एसएसपी, एसडीपीओ और थानाध्यक्ष से मिलकर ज्ञापन सौंपा है। इधर व्हाट्सएप ग्रुप पर जिला से लेकर प्रखंड मुख्यालय तक के पत्रकारों का आक्रोशपूर्ण मैसेज लगातार भेजा जा रहा है। पत्रकारों का शिष्टमंडल में जिला महासचिव शशि मोहन भारद्वाज, मुकेश कुमार, विजय कुमार श्रीवास्तव, प्रवीण चौधरी, पुरूषोत्तम कुमार, मो. फिरदौस अली, संजय मिश्रा आदि शामिल थे।

देखें वायरल वीडियो

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2262623640693233&id=100008368573147

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *