Breaking News

समाज में खुशियों का डेरा डालना “टीम गौरवशाली दरभंगा” की है पहचान

डेस्क : समाज में जब नई नई सोच की उपज हो और उस उपज को समाज में बांटा जाए तो एक सुखद अनुभूति होती है, ये बातें गौरवशाली दरभंगा के कुमार अभिषेक ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर टीम के द्वारा मनाए जा रहे आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों के बीच कहीं।


बताते चले कि गौरवशाली दरभंगा टीम जो एक नई सोच के साथ समाजिक सरोकारता का काम करती है और समाज में विभिन्न तरीको से खुशियाँ बाँटने का काम करती है।
आज टीम ने अपने एक सदस्य का जन्मदिन अलूआ पोखर, कादिराबाद के आंगनबाड़ी केंद्र के छोटे छोटे बच्चों के साथ मनाया। इस अवसर पर केंद्र के बच्चों के लिए विभिन्न तरीकों की सामग्री का वितरण किया गया। सबसे पहले टीम ने बच्चों के बैठने के लिए नई चटाई और पढ़ने के लिए विभिन्न तरह के पिक्टोरियल चार्ट पेपर से आंगनबाड़ी केंद्र को सुज्जित किया। उस के बाद बच्चों को स्लेट, पेंसिल,ड्रॉइंग सीट,कलर बॉक्स,बिस्किट का डब्बा, चॉकलेट आदि का वितरण किया गया। साथ ही टीम के सदस्यों ने बच्चों को पढ़ाई और ड्रॉइंग के भी गुर सिखाए।


टीम के इस कार्य की सराहना करते हुए आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका ने कहा कि वैसे तो सरकार अब समूचित व्यवस्था करती है लेकिन जब इस प्रकार से कोई आकर बच्चों को पठन पाठन की सामग्री देता है तो बच्चों में एक नई ऊर्जा का संचार होता है।


इस मौके पर टीम के सदस्य कल्पराज नागवंशी, संतोष चौधरी, अविनाश, दीपेश आदि मौजूद थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …