Breaking News

दिल्ली जा रही आनंद विहार एक्सप्रेस से टकरा कर यात्रियों से भरी जीप के उड़े परखच्चे, बाल बाल बचे यात्री

पटना (संजय कुमार मुनचुन) : शुक्रवार को धनरुआ थाना के नदवां बाजार से यात्रियों को लेकर एक जीप मसौढ़ी थाना के चपौर की ओर जा रही थी इसी बीच नदवां स्टेशन के उत्तर अवैध समपार फाटक पर जीप रेलवे ट्रैक में फंस गई।

उधर पटना की ओर से तेज रफ्तार में आ रही परिवर्तित आनंद विहार एक्सप्रेस के हॉर्न की आवाज सुन जीप पर सवार यात्री और जीप के चालक जीप से उतर कर भाग निकले। इस दौरान आनंद विहार एक्सप्रेस की टक्कर से जीप के परखच्चे उड़ गए।


मालूम हो कि उक्त अवैध समपार फाटक से दिनभर दर्जनों वाहन व पैदल लोग गुजरते हैं जिससे बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस बीच सूचना पाकर मौके पर तारेगना जीआरपी पहुंच गई थी और मामले की छानबीन में जुट गई थी।

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …