Breaking News

बिहार :: आंगनबाड़ी सेविकाओं के आंदोलन से दरभंगा में घंटों यातायात रहा बाधित

दरभंगा (विजय सिन्हा) : बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति दरभंगा के द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दरभंगा कलेक्ट्रेट और लहेरियासराय टावर को घंटो जाम रखा। इन लोगों की मांग थी कि आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका की अनिश्चितकालीन हड़ताल को सरकार न्यायोचित मांगों को अतिशीघ्र पूरा करें। 

धरनास्थल पर सैकड़ों की तादाद में सेविका एवं सहायिका जुलुस की शक्ल में पोलो मैदान से चलकर केंद्र एवं राज्य की मजदूर विरोधी नीतियों का विरोध कर रहे थे। जुलुस का नेतृत्व आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ की अध्यक्ष स्वेता सुमन एवं जिला मंत्री शाहिना परवीन कर रही थी।

इस मौके पर शमशाद बेगम, रेखा सिन्हा, आभा देवी, हनीफा खातून, अनिता कुमारी, वंदना सिंह, मीनू देवी, सोनी देवी, गुलशन आरा, बबीता कुमारी, श्याम भारती, मदन मंडल, नसरीन निगाह, आदि ने सभा को संबोधित किया।

Check Also

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दरभंगा में मिनी कंटेनर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद 877 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार, सूचना तंत्र को मजबूत कर रही मद्यनिषेध टीम

भरौल में मद्यनिषेध टीम की रात्रि कार्रवाई, Tata 407 को किया गया जब्त; शराब के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *