Breaking News
Home / बिहार / दरभंगा / बिहार :: युवाओं को मत्स्यपालन कर रोजगार से जोड़ने का उद्देश्य, कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में युवाओं को दिया गया मछली पालन प्रशिक्षण

बिहार :: युवाओं को मत्स्यपालन कर रोजगार से जोड़ने का उद्देश्य, कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में युवाओं को दिया गया मछली पालन प्रशिक्षण

दरभंगा/जाले : युवाओं को मत्स्यपालन कर रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में समेकित मछली पालन प्रशिक्षण के दूसरे दिन केंद्र के मत्स्यय वैज्ञानिक मुकेश कुमार ने प्रशिक्षण दिया। इस प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे युवा प्रशिक्षनार्थियों को मंगलवार को विज्ञान केंद्र के तालाबो में, मत्स्य प्रक्षेत्र निर्माण, मछली पालन के लिए तालाब निर्माण, वैज्ञानिक बिधि से तालाबो का पैमाइस कर सही माप लेना, मत्स्यय पालन में होने वाले अनुमानित खर्च का आकलन करना, मछली के रख-रखाव के लिए बांध निर्माण में सावधानियां, के साथ साथ मिश्रित मछली पालन तकनीक बताई गई। 

तालाबो में अवांछित मछलियों के उन्मूलन के लिए तालाब में डालने बाले महुआ की खल्ली मात्रा 2000, किलो ग्राम से से 2500 किलो प्रति हेक्टेरियर प्रति मीटर पानी या ब्लीचिग पाउडर 150 किलो 100 किलो यूरिया के साथ प्रति हेक्टेरियर प्रयोग करने से सभी मछलियां मर जाती हैं और उस मछली को खाया जा सकता है। इसके अलावे तालाबो उर्वरा युक्त बनाने की विधि के संदर्भ में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर केंद्र प्राभारी डॉ ए.पी.राकेश, डॉ. सीमा प्रधान ने भी प्रशिक्षण दिया।

Check Also

दरभंगा में अल-मंसूर ट्रस्ट की ‘गुफ़्तगू’, ‘कश्मीर का अधूरा सफर’ पुस्तक का लोकार्पण, साहित्यकारों की समकालीन जिम्मेदारियों पर मंथन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के साहित्यिक और सांस्कृतिक परिवेश को नई …

दरभंगा में पुलिसिंग होगी और मजबूत, एसएसपी ने किए बड़े पैमाने पर तबादले

दरभंगा में एसएसपी ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 39 पुलिस पदाधिकारियों का विभिन्न थानों …

दरभंगा में सरकारी जमीन घोटाले पर डीएम की बड़ी कार्रवाई : तीन राजस्व कर्मचारी निलंबित, आठ अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई के आदेश

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। सरकारी भूमि की सुरक्षा, राजस्व अभिलेखों की शुचिता …