Breaking News

बिहार :: ट्रेड युनियन हड़ताल को लेकर एक्टू का दरभंगा में व्यापक प्रदर्शन

दरभंगा (विजय सिन्हा) : देशव्यापी कार्यक्रम के तहत संयुक्त ट्रेड युनियन के आह्वान पर आॅल इंडिया सेंट्रल कांउसिल आॅफ ट्रेड युनियन एक्टू की जिला इकाई की ओर से जुलुस निकाला गया। जननायक कर्पूरी ठाकुर चौक से जुलुस निकल कर डॉ. शीतल प्रसाद पथ, नाका न. 6, डॉ. राममनोहर लोहिया चौक, ब्रजकिशोर पथ होते हुए लहेरियासराय टॉवर पर पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया। 

जुलुस का नेतृत्व जिला सचिव मिथिलेश्वर सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट के जिला सचिव नंदन सिंह, रसोइया संघ जिला संयोजक पप्पू पासवान, ऐपवा जिला सचिव शनिचरी देवी, नगर निकाय कर्मचारी संघ के शशिकांत मिश्रा, आशा संघ के संरक्षक उमेश प्रसाद साह, कर्मचारी संघ के संतोष पासवान कर रहे थे। माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि मजदूर कर्मचारी की एकता ही देश के माहौल को बदलेगी। उन्होंने कहा कि रसोइया संघ का हड़ताल कल से शुरू है। हड़ताल के समर्थन में वाम दल के द्वारा कल बिहार बंद किया जाएगा। इस मौके पर राम नारायण पासवान, शौकत अली, दोमू राम, राजेन्द्र दास, शम्भु राम, प्रमोद दास, सुधीर दास, शम्भु सिंह, सुरेन्द्र पासवान, सविता कुमारी, चमन आरा, ममता कुमारी, संतरा देवी, फुलो देवी, नीलम देवी, अंजित देवी, काली देवी, शकुंतला देवी, सविता कुमारी, रिंकु देवी, गिन्नी खातून, फतह आलम, मो. इमरान, संतोष मंडल, भीम मुखिया, कल्याण भारती, रोहित सिंह, प्रवीण यादव, प्रिन्स राज, गजेन्द्र नारायण शर्मा आदि उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *