सीतामढ़ी : जिले में अपराधियों का तांडव जारी है. बेख़ौफ़ अपराधियों ने दिनदहाड़े पूर्व मुखिया को गोली मार दी. गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी मुखिया को आनन- फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. 
मिली जानकारी के मुताबिक सीतामढ़ी के सोनबरसा थाना के रजबाड़ा मुसहरनिया गांव में सुबह-सुबह मार्निग वॉक के लिए निकले पूर्व मुखिया अनिल कुमार ठाकूर पर अपराधियों ने ताबड़-तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी. जिस से वो गंभीर रूप से घायल हो गये. 
सीतामढ़ी में लगातार हो रहीं आपराधिक वारदातों की वजह से लोग परेशान हैं. गौरतलब हो कि अभी कुछ महीनों पहले ही कल्याण अधिकारी की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी. क्राइम कन्ट्रोल में पुलिस पूरी तरह से फेल नजर आ रही है. अब राजनीतिक दल से जुड़े लोग भी जिला पुलिस प्रशासन पर अपराध पर लगाम लगाने मे पुलिस प्रशासन पर असफल रहने का आरोप लगा रहे हैं.
बता दें कि सीतामढ़ी में लगातार हो रहीं आपराधिक वारदातों की वजह से लोग बेहद परेशान हैं. क्राइम कन्ट्रोल में पुलिस पूरी तरह से फेल नजर आ रही है. अब राजनीतिक दल से जुड़े लोग भी जिला पुलिस प्रशासन पर अपराध पर लगाम लगाने मे पुलिस प्रशासन पर असफल रहने का आरोप लगा रहे हैं. 
कुछ महीने पहले सीतामढी में जिला कल्याण अधिकारी की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी. इसके बाद पिछले दिनों कोर्ट कैंपस में गैंगस्टर संतोष झा की हत्या कर दी गई.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !