Breaking News
Home / मानवता शर्मसार :: नवजात को नोंच नोंच कर खाया कुत्ता, वीडियो बनाते रहे तमाशबीन लोग

मानवता शर्मसार :: नवजात को नोंच नोंच कर खाया कुत्ता, वीडियो बनाते रहे तमाशबीन लोग

डेस्क : समस्तीपुर शहर के सर्किट हाउस के सामने लोगों की भीड़ जमी थी. मालूम करने पर पता चला कि एक नवजात को कुत्ते नोंच नोंच कर खा रहे थे. सड़क पर गुजरने वाले लोग तमाशाबीन बन तमाशा देखते हुए आगे बढ़े जा रहे थे. जिसके पास समय था वो वीडियो बना रहे थे, लेकिन किसी ने कुत्ते को भगाने का भी प्रयत्न नहीं किया. सड़क के इस पार सदर अस्पताल दूसरी ओर सर्किट हाउस है, लेकिन किसी की भी नजर यहां इस दृश्य पर नहीं पहुंची. 

मिली जानकारी के मुताबिक यह हृदय विदारक घटना सोमवार सुबह 8 बजे से घंटों चलता रहा. डा. रेणु साह के क्लिनिक से मवेशी अस्पताल और सर्किट हाऊस तक नवजात के शव को कुत्ते इधर से उधर लेकर दौड़ते रहे और नोंच-नोंच कर खाते रहे. फिर मवेशी अस्पताल के सामने नाले की सलैब पर कई कुत्ते लड़-लड़ कर शव की छीनाझपटी करते रहे.घंटों कुत्ता आराम से नवजात बच्चे के शव को खाता रहा. इतना ही नहीं, पूरा देह नोंचकर खा जाने के बाद मासूम का जब सिर बच गया तो उसे अपने मुंह में दबाकर सदर अस्पताल के एक कोने में ले गया. वहां भी इस दृश्य को देखने के लिए दर्जनों लोगों का हुजूम जमा हो गया. वहीं, सड़कों पर गुजर रहे लोगों ने बताया जो कलयुगी मां ने इस नवजात के साथ ऐसा कुकृत्य किया है उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए.

नवजात बच्चे को किसी ने जिंदा फेंका या मुर्दा ये पता नहीं चल पाया. कुत्ते के द्वारा शरीर खा जाने के कारण नवजात के लिंग का भी पता नहीं चल पाया. लेकिन लोगों की मानें तो उनका कहना है कि बेटी जन्म देने के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया होगा. बहरहाल ये तस्वीर देखकर हर कोई दांतों तले उंगली दबा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

Check Also

स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार को लेकर मंत्री श्रवण कुमार का बड़ा बयान, कहा- खामियां दूर करना और जवाबदेही तय करना सरकार की प्राथमिकता

पटना। बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर महत्वपूर्ण …

योग बने जन-आंदोलन :: डॉ रचना सिंह ने एक लाख लोगों तक योग पहुंचाने का किया आह्वान

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की रिपोर्ट उन्नाव। जहां एक ओर शिक्षा के माध्यम से बच्चों को …

दरभंगा में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद् एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की संगठनात्मक बैठक संपन्न, स्थापना दिवस समारोह और सेवा कार्यों की बनी व्यापक रणनीति

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद (अहिप) एवं राष्ट्रीय बजरंग दल …