Breaking News

दरभंगा में युवक के सिर में दिनदहाड़े दाग दी तीन गोलियां

दरभंगा : एनएच-57 पर दिन दहाड़े एक युवक को गोलियों से भुन दिया गया। युवक के सिर में तीन गोली लगी है। जिसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

युवक की पहचान मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र के मो. कलाम के रूप में की गयी है। घायल मब्बी सहायक थाना के गेहूंमी में एक किराये के मकान पर रहता था।

वह बिजली मिस्त्री का कार्य करता है। आज उसे बिजली ठीक करने के लिए बुलाया गया था। इसी कड़ी में उसे गोली मार दी गयी।

ईलाज के लिए उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया गया । स्थिति गंभीर रहने के कारण उसे पीएमसीएच रेफर किया गया है।

GHARSHA

चिकित्सकों के मुताबिक उसके सिर में तीन गोली लगी है। सिटी एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि बाइक सवार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है।

Check Also

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …