Breaking News

पोषण अभियान :: जिलास्तरीय पोषण मेला सह लोक संवाद कार्यक्रम आयोजित

डेस्क : दरभंगा के लहेरियासराय स्थित नेहरू स्टेडियम में जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार को पोषण अभियान के तहत जिला स्तरीय पोषण मेला सह लोक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उदघाटन जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

जिला प्रोग्राम पदाधिकारी अलका आम्रपाली ने जीवन के प्रथम हजार दिन की महत्ता के संबंध में बताते हुए पोषण के पांच सूत्र मसलन सुनहरे हजार दिन, अनिमिया पर नियंत्रण, डायरिया की रोकथाम, साफ-सफाई एवं पौष्टिक आहार का संदेश घर-घर पहुंचाने पर बल दिया।

डीएम ने सभी विभागों से पोषण अभियान में भागदारी सुनिश्चित कराते हुए आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालयों में पौधा लगाने, मशरूम की खेती करने के बारे में लोंगो को प्रेरित किया। इसके बाद डीएम ने विभिन्न विभागों के द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण करते हुए बेनीपुर विधानसभा में नवाचार के तहत डॉक्यूमेंटरी फिल्म दिखाने हेतु पोषण रथ को झंडी दिखा कर रवाना किया।

वहीं, विभिन्न कार्यक्रमों में आंगनबाड़ी के बच्चों का फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। साथ ही जिला के निर्वाचन आइकॉन मणिकांत झा ने पोषण संबंधी गीत प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर बहादुरपुर परियोजना के सेविकाओं द्वारा गोद भराई, अन्नप्राशन संबंधी गीत की प्रस्तुति की गई। मेयर बैजयंती देवी खेड़िया ने पोषण अभियान के महत्ता पर प्रकाश डाला।

मौके पर जिला परिषद अध्यक्षा गीता देवी, उपाध्यक्षा ललिता झा, परियोजना निदेशक आत्मा, निदेशक (डीआरडीए) वसीम अहमद आदि मौजूद थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …