दरभंगा / जाले : बीते रविवार की रात स्थानीय सैनिक पेट्रोलपंप की हुई लूट मामले का स्थलीय पर्यवेक्षण सदर एसडीपीओ अनोज कुमार ने किया। सभी बिंदुओं की सूक्ष्मता पूर्वक हुई जांच व सिसिटीवी फुटेज से पता चला कि पेट्रोलपम्प पर उजले रंग के अपाची बाइक पर दो व्यक्ति हेलमेट पहने व एक नकाबपोश अपराधियों ने मात्र 10 मिनटों में लूट की वरदाद को अंजाम देकर दक्षिण दिशा की ओर बाइक से ही फरार हो गये। इस लूट की घटना में पहले, तो अनुमानित 8 से 9 लाख रुपये की लूटने की बात बताई गई थी, लेकिन कैस काउंटर से रुपए के हुए गिनती में कुल 3 लाख 50 हजार 469 रुपये ही अपराधी लूट सके। 
शनिवार की विक्री की राशि बाली कैस काउंटर दराज को अपराधियों ने नहीं खोला, वह रुपये बच गए। वहीं रविवार को हुए बिक्री का 3 लाख 70 हजार 469 रुपये लूट के क्रम में 20 हजार रुपये लुटेरे के जेब से नीचे जमीन में गिरे गया। जिसे पुलिस ने ही उठाकर पेट्रोलपंप कर्मी को वापस किया। अपराधी दो बाइक से घटना को अंजाम देने पहुंचे थे। एक बाइक लाल रंग का पल्सर सड़क पर रेकी करता रहा। दूसरा उजला रंग का अपाची बाइक से घटना स्थल पर तीन अपराधी पम्प के नोजल पर बाइक लगाकर, काउंटर पर पहुंच पेट्रोल की मांग किया। पेट्रोलपम्प मैनेजर अमरेश यादव द्वारा पंप बन्द होने की बात पर दो अपराधी जबरन काउंटर में घुसकर पिस्तौल के वलपर अमरेश को कब्जे में लेकर, कैस काउंटर रूम में अटैच किचन है जहां नोजलमेन नीतीश कुमार खाना बना रहा था। लप्पड़ थप्पड़ मारकर किचन में बन्द कर दिया।इस दौरान दोनो की मोबाइल फोन भी छीन लिया था। पम्प कर्मियों ने बताया कि पुलिस गस्ती गाड़ी ठीक 8.25 बजे इस पेट्रोलपंप से तेल लेकर निकला था। वहीं अपराधी 8:53 मिनट पर लूट की घटना को अंजाम देकर 9 बजे फरार हो गया। जांच करने आए एसडीपीओ अनोज कुमार ने कहा है कि सतर्कता नहीं रहने के कारण घटना यह घटी। लाखों के करोबार में मात्र दो कर्मी रहने के कारण अपराधियों ने रेकी कर घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों की पहचान कर लिया गया है। जल्द ही अपराधी पुलिस गिरफ्त में होगा।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !