दरभंगा : जिलाधकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने खसरा-रूबैला टीकाकरण अभियान हेतु स्कूली बच्चों द्वारा जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर इस अभियान का शुभारंभ किया। रैली से पहले जिलाधिकारी ने बच्चों को अपने संक्षिप्त संबोधन में खसरा-रूबैला के प्रति सभी को जागरूक करने का अनुरोध किया। उन्होनें बच्चों को बताया कि 09 महीने से 15 साल तक के बच्चों के ऊपर इस बीमारी के प्रकोप का खतरा ज्यादा रहता है। यह इस पीढ़ी एवं अगली पीढ़ी का प्रश्न है और बच्चे इस देश का भविष्य है। इसलिए यह आवश्यक है कि सभी बच्चे इस बीमारी के प्रति जागरूक हो तथा अपने सभी मित्रों, अपने माता-पिता को इस अभियान में भाग लेने हेतु प्रेरित करे।

सभी 09 महीने से 15 साल तक के बच्चे अपना टीकाकरण जरूर कराएंगे। सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि यह एक जानलेवा बीमारी है। अंत किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरते। यह टीका बिलकूल सुरक्षित है एवं 40 साल से प्रयोग में है। अंत दरभंगा जिले के 14 लाख 58 हजार के लक्ष्य को शत-प्रतिशत हासिल करने में अपनी सहभागिता दे। रैली में सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, यूनिसेफ के चिकित्सा विशेषज्ञ तथा अन्य उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !