पटना (संजय कुमार मुनचुन) : बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चलाएगा जन जागरूकता अभियान,15 से 21 जनवरी तक होगा भूकम्प सुरक्षा सप्ताह,राज्य के अस्पतालों,स्कूलों,कॉलेजो में चलाया जाएगा अभियान सभी जगह होगा मॉक ड्रिल,21 जनवरी को भूकम्प सुरक्षित बिहार पर होगा जागरूकता रैली a n कॉलेज से इको पार्क तक होगी रैली।बिहार राज्य के बहु-आपदा के संबंध में प्रखंड स्तर तक आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवम प्रबंधन संबंधी जागरूकता के उद्देश्य से बिहार के सभी प्रखंडों के प्रमुख एवं जिला परिषद अध्यक्ष का आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन विषय पर राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आरंभ किया जाएगा। 
इस प्रशिक्षण के माध्यम से सभी प्रखंडों के प्रमुख एवं जिला परिषद अध्यक्ष कों बहु- आपदा के जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई जा सकेगी ,और इसके द्वारा आपदाओं के जोखिम की पहचान कर उससे सामना करने हेतु उनका क्षमतावर्धन हो सकेगा तथा बिहार आपदा जोखिम न्यूनीकरण रोड मैप 2015- 30 के उद्देश्य के अनुरूप एक सुरक्षित बिहार के संकल्प को पूरा करने में मदद मिलेगी।
आपदा से बचाव की दी जाएगी जानकारी
भूकंप आने पर लोगों को अपने जानमाल की सुरक्षा व बचाव के तरीके के विषय में नुकड्ड नाटक व कई अन्य माध्यम से लोगों के विषय में कार्यक्रम आयोजित कर जानकारी दी जाएगी।

भूकंप आने पर शोर न मचाएं, घरों से निकलें
भूकंप आने पर तुरंत घर से निकलने व लोगों को निकलने की जानकारी दी जाएगी। लोगों से घरेलू सामान जैसे अलमारी, आइना, बुक केस आदि को दीवारों से जोड़कर रखने की जानकारी दी जाएगी। भूकंप आने पर तुरंत बाहर भागने की सलाह, भूकंप के दौरान मजबूत चौकी या पलंग के नीचे छिपने व दरबाजों के बीच या कोने में खड़े होने की सलाह दी जाएगी। घर में बेकार भारी सामान को ऊपर मचान में न रखने, सिर को सुरक्षित रखने, गलियों में भीड़ नहीं लगाने जैसे मुख्य बिन्दुओं से बच्चों को अवगत कराया जाएगा। साथ ही भूकंप के बाद बिजली, गैस, माचिस तक नहीं इस्तेमाल करने की सलाह भी बच्चों को दी जाएगी। भूकंप से बचाव के उपाय को लेकर मॉकड्रील भी करवाया जाएगा।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !