Breaking News

बिहार :: सियासत की संक्रांति, दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए एनडीए परिवार

पटना (संजय कुमार मुनचुन) : मकर संक्रांति के अवसर पर सोमवार को जदयू, भाजपा और लोजपा के नेता दही – चूड़ा भोज में शामिल हुए। साथ ही, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस अवसर पर लोगों को शुभकामनायें भी दी। 

 

जदयू प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के आवास, लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) कार्यालय और भाजपा विधान पार्षद रजनीश कुमार के आवास पर आयोजित दही-चूड़ा के भोज में मुख्यमंत्री शामिल हुये। नीतीश सबसे पहले जदयू प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के हार्डिंग रोड स्थित आवास पर आयोजित दही चूड़ा के भोज में शामिल हुए।

बशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि इसी तरह सूबे के हर व्यक्ति के चेहरे पर खुशी और उत्साह बनी रहे। एनडीए मजबूत रहे और जनसमर्थन हमारी सरकार और हमारे घटक दल के साथ बना रहे।

वहां उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी भी मौजूद थे। लोजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित दही चूड़ा के भोज में राज्यपाल लाल जी टंडन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित राजग के अन्य नेता शामिल हुये।

लोजपा अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने वहां मुख्यमंत्री को गले लगाकर मकर संक्रांति की बधाई दी। वहां सुशील कुमार मोदी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, लोजपा सांसद चिराग पासवान सहित राजग के कई अन्य नेता मौजूद थे। 

भाजपा विधान पार्षद रजनीश कुमार के जवाहरलाल नेहरू मार्ग स्थित आवास पर भी आयोजित दही-चूड़ा भोज में मुख्यमंत्री सम्मिलित हुये। रजनीश ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री को बूके भेंटकर अभिनन्दन किया।

दही चूड़ा भोज में शामिल हुए कई राजनेता

मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, जयकुमार सिंह, श्रवण कुमार, सांसद कौशलेन्द्र, कहकशां परबीन, बीरेन्द्र चौधरी, एमएलसी रणवीर नंदन, संजय सिंह गांधी, रूदल राय, दिलीप चौधरी, तनवीर हसन, महासचिव नवीन आर्या व अनिल कुमार, चंदेश्वर चन्द्रवंशी, पूर्व मंत्री डॉ. रंजूगीता, विधायक पूनम देवी, मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह,

प्रवक्ता निखिल मंडल, डॉ. सुहेली मेहता, राजीव रंजन, अंजुम आरा, श्वेता विश्वास, अरविंद निषाद, प्रगति मेहता, पार्टी नेता शैलेन्द्र प्रताप, महेश्वर सिंह, गौतम सिंह, नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरिवंद कुमार उर्फ छोटू सिंह, राज्य खाद्य आयोग के सदस्य नंदकिशोर कुशवाहा, विद्यानंद विकल, युवा जदयू अध्यक्ष अभय कुशवाहा, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सेतु, भगवान कुशवाहा, रामजतन सिन्हा, डॉ. मधुरेन्दु पांडेय आदि मौजूद रहे।

Check Also

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा परिणाम जारी, यहां से चेक करें अपना रिजल्ट

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से रविवार को मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर दिया …

पटना जंक्शन पर शराब पार्टी, रेलवे के 7 इंजीनियर समेत 10 गिरफ्तार

डेस्क। पटना जंक्शन पर शराब पार्टी करते हुए रेलवे के 7 इंजीनियर समेत 10 लोगों …

इंतजार खत्म :: BSEB 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां से अभी देखें रिजल्ट…

डेस्क। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा देने के बाद नतीजों का इंतजार कर रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *