Breaking News

जानें अपना आज शनिवार का राशिफल, Lucky कलर और उपाय

 

 

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर ग़ौर करने की ज़रूरत है। आपकी पूरी एकाग्रता आपके परिवार की तरफ होगी। कुल मिलाकर, प्यार और रिश्तों के लिए यह एक शानदार समय है। जीवनसाथी के ख़राब स्वास्थ्य की वजह से आपका कामकाज प्रभावित हो सकता है। आज कोई बड़े फैसले लेने में जल्दबाजी न करें। आपको जल्द ही संतान सुख की प्राप्ति होगी।

शुभ रंग- नीला

उपाय– दूसरों की बुराई से बचेंगे तो अच्छे काम में मन लगेगा।

 

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज का दिन आर्थिक पक्ष उत्तम हो सकता है। चोट व रोग से बचें। उत्साह बना रहेगा। काम में मन लगेगा। बड़ा काम करने का मन बनेगा। पारिवारिक मोर्चे पर, घर में शांति बनी रहेगी और आपके बच्चे बहुत अनुशासित होंगे। किसी भी तरह का विवाद आपके लिए मददगार नहीं रहेगा। निजी मसले नियन्त्रण में रहेंगे। आज परिवार में किसी नई खबर के चलते चहल-पहल बढ़ सकती है। बाहरी खान-पान से परहेज करें।

शुभ रंग- लाल

उपाय– पूआ बना कर गाय को खिलाएंगे तो परेशानी दूर होगी।

 

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज झूठ बोलने से बचें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। अच्छा व्यवहार आपके व्यक्तित्व को और निखार सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। दौड़धूप अधिक होगी। बनते कामों में व्यवधान आ सकते हैं। आप में से कुछ लोग नौकरी छोड़ देंगे और फिर अन्य अवसरों की तलाश करेंगे, जबकि आप में से कुछ शांत रहेंगे आप सामाजिक क्षेत्र में प्रशंसा के पात्र बनेंगे। आपको धन लाभ का योग हैं।

शुभ रंग- नीला

उपाय– आज हनुमान जी का ध्यान करेंगे तो बिगड़ा काम बनेगा।

 

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले जातक आज के दिन उच्चाधिकारियों से सम्मान मिल सकता है। वस्तुएं संभालकर रखें। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्‍य प्रभावित हो सकता है। माता के स्वास्थ्‍य की चिंता रहेगी। आपके आसपास के लोग आपके अधिकांश निर्णयों को प्रभावित करेंगे। आपको सावधान रहना चाहिए। आपको वस्त्रादि उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। जरूरतमंद को चने की दाल दान करें, आपकी मेहनत रंग लायेगी।

शुभ रंग- भूरा

उपाय– आज पीपल के सामने दीप जलाएं तो रिश्ते बनेंगे।

 

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले जातक आज मन में आलस्य व निराशा के भाव होंगे। अधिक वाद विवाद में उलझें नहीं और जितना संभव हो सके शांति के साथ बातचीत करें। कार्य-व्यवसाय आदि में रुचि नहीं होगी। वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आय में वृद्धि के योग हैं। इस समय आपकी वित्तीय स्थिति अच्छी रहेगी और आप बिना किसी परेशानी के सभी खर्चों को पूरा करेंगे। जो आपकी मदद करे, उसका एहसान जरूर मानें। माता- पिता के साथ संबंध बेहतर होंगे।

शुभ रंग- हरा

उपाय– आज सूर्य को जल चढ़ाएं और ऊं भाष्कराय मंत्र का जाप करें।

 

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि आज सुख-संपत्ति की प्राप्ति के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे। प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। आप इस समय अपने घर और परिवार पर ध्यान केंद्रित करेंगे। करियर और आपके व्यक्तिगत हित अभी प्राथमिकता नहीं होंगे। क़ारोबार के विस्तार के लिए अच्छे अवसर आएंगे। प्रेम संबंधों में किसी दूसरे के आगमन से व्यथित न हों।

शुभ रंग- नारंगी

उपाय– चिड़िया को दाना खिलाएं।

 

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज सरकारी कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। कार्यस्‍थल पर बदलाव संभव है। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप अपने साथी के साथ एक अच्छे रोमांटिक रिश्ते का आनंद नहीं ले पाएंगे, क्योंकि आप दोनों के बीच कई अंतर होंगे। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। आपको अपनी हर चीज़ परफेक्ट रखनी चाहिए।

शुभ रंग- लाल

उपाय– घर में मोर पंख रखें, अपनों से दूर कम होगी।

 

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज अनुकूल परिस्थितियाँ बनेंगी। कोई बड़ा काम होने की संभावना है। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। आप कार्यस्थल पर अच्छे विकल्प बनाएंगे जो आपके भाग्य को बदल सकता है। आप बहुत जल्द सफलता प्राप्त करेंगे। सहकर्मियों का व्यवहार सामान्य रहेगा, अपनी क्षमताओं का उपयोग करें। छोटी-छोटी बातों को प्रतिष्ठा का प्रश्न न बनाएं, जबकि दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा।

शुभ रंग- गुलाबी

उपाय– राम रक्षास्त्रोत का पाठ करें।

 

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज फालतू खर्च अधिक होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। समय पर काम न होने से खिन्नता रहेगी। यदि आप कोई योजना बनाते हैं तो उसमें आपको सफलता हासिल होगी। आपके सामाजिक कौशल में काफी सुधार होगा जो आपको एक मजबूत सम्बन्ध क्षेत्र बनाने में सहायता करेगा। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने की संभावना है।

शुभ रंग- हरा

उपाय– आज सूर्य मंत्र का जाप करें।

 

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज आप कर्मनिष्ठ होकर काम को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। आप बहुत जुनून के साथ काम कर रहे हैं और आप अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए उच्च ऊर्जा से प्रेरित रहेंगे। दाम्पत्य में एक दूसरे को समय दें। समझदारी से काम लें। विरोधी सक्रिय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। यदि किसी नए स्थान पर हैं तो विरोधियों से सामना हो सकता है।

शुभ रंग- नारंगी

उपाय– आज हनुमान चालीसा का पाठ करें।

 

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज के दिन नए विचारों को ग्रहण करने में सफल होंगे। आप समाज की भलाई के लिए काम करने के लिए भी कुछ समय दे सकते हैं। आप दान पुण्य के कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं। व्यापार में साझेदारों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। किसी बड़ी डील को करने से पहले आपको सोच-समझकर ही आगे बढ़ना चाहिए। सकारात्मक सोच आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आज के दिन काम-काज के दौरान आपको कुछ नए मौके मिलेंगे।

शुभ रंग- हरा।

उपाय– शनि मंत्र के जाप से काम बनेगा।

 

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है, इससे बचें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जल्दबाजी से हानि होगी। वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह मानें। नियमित व्यावसायिक गतिविधियां आपको अपेक्षित फल नहीं दे पाएंगी। आज दूसरों पर अपना काम न छोड़ें। आपको भविष्य के बारे में सोचना छोड़ वर्तमान का पूरा आनंद लेना चाहिए। कुछ लोग आपसे किसी काम में मदद मांग सकते हैं।

शुभ रंग- पीला

उपाय– आज जातक शिव तांडव स्त्रोत का जप करें।