दरभंगा : जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एस एम द्वारा बताया गया है कि दरभंगा जिला में दो और कोरोना पॉज़िटिव मरीज पाए गये हैं. इसमें से एक व्यक्ति 5 मई को मुंबई से आया था और दूसरा व्यक्ति गौरा बौराम प्रखंड के कन्हई गांव का रहने वाला हैं. इस प्रकार दरभंगा जिला में कोरोना पॉज़िटिव मरीजों की संख्या 9 से बढ़कर 11 हो गयी हैं.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
इस व्यक्ति को जिला में आगमन के वक्त ही प्रखंड स्तरीय क्वारंटीन सेंटर में अलग ठहराया गया था. इसके सम्पर्क में किसी दूसरे व्यक्ति के आने की सूचना नहीं हैं. इसलिए इसके गांव को सील करने की आवश्यकता नहीं हैं.
वहीं गौरा बौराम के कन्हई गांव में जो मरीज कोरोना पॉज़िटिव पाए गये हैं वह व्यक्ति मेडिकल टीम के द्वारा डोर टू डोर सर्वेक्षण में संदिग्ध पाया गया था. उस व्यक्ति की सैंपल लेकर जाँच कराई गयी थी जिसमें उसके कोरोना पॉज़िटिव की पुष्टि हुई हैं.

जिलाधिकारी दरभंगा द्वारा बताया गया हैं कि कन्हई गांव को सील किया जा रहा हैं. इस गांव में रह रहे सभी लोंगो की स्क्रीनिंग की जाएगी.वहीं उक्त मरीज के सम्पर्क में आये सभी व्यक्तियों की ट्रेस / पहचान करने हेतु मेडिकल टीम गठित किया गया हैं. कहा कि इस गांव को कन्टेनमेंट ज़ोन घोषित किया गया हैं. इस गांव में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति कराई जाएगी.

जिलाधिकारी ने कहा हैं कि किसी भी व्यक्ति को घबराने की जरूरत नहीं हैं. सभी लोग लॉक डाउन का पालन करें और अपने घर में ही रहें. अत्यावश्यक कार्यवश अगर घर से बाहर निकलें तो हर हमेशा एक दूसरे से सामाजिक दुरी बनाये रखें. यह सभी के लिये अत्यंत आवश्यक है. कहा कि कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिये सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य है.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !