पटना ब्यूरो (संजय कुमार मुनचुन) : बिहार के पटना में एक महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है मिली जानकारी के मुताबिक घटना पटना के राजा बाजार मछली गली की है। शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में राजा बाजार के मछली गली में 32 वर्षीय महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई।
- जेन ज़ी (Gen Z) से शिकायत नहीं, सवाल उनके संस्कार और ज़िम्मेदारी से है…
- दरभंगा में NOVA HOSPITAL का भव्य शुभारंभ, किडनी व यूरोलॉजी मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा
- विजन सिविल सर्विस सेंटर में BPSC, दरोगा, शिक्षक और असिस्टेंट प्रोफेसर की नई बैच व टेस्ट सीरीज
- ट्री मैन सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र और डॉ. प्रदीप वर्मा को मिला ‘पर्यावरण प्रहरी वृक्ष मित्र सम्मान’, बरगद बचाओ महाअभियान ने पकड़ी रफ्तार
- फेविकोल की आड़ में कंटेनर से 1309.32 लीटर विदेशी शराब बरामद, मद्य निषेध टीम की बड़ी कार्रवाई
मौके पर पुलिस पहुंची लाश को कब्जे में करके छानबीन में जुट गई । पुलिस ने मौके से मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया । महिला की मौत के बाद उसके दो छोटे छोटे बच्चों का रोते रोते बुरा हाल होने लगा। वहीं मृतक महिला के पिता का कहना है कि मेरी बेटी को दमाद अमरजीत द्वारा हमेशा प्रताड़ित किया जाता था इसी से तंग आकर मेरी बेटी ने फांसी लगा ली । थाना प्रभारी विमलेंदु कुमार ने बताया कि मृतक महिला के पति अमरजीत को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस छानबीन कर रही है.

स्थानीय लोगो का कहना है कि लॉक डाउन में महिला श्रीकांति देवी का पति अमरजीत उर्फ कौशल को मजदूरी का काम नहीं मिल रहा था और रोज शराब पीने के बाद पत्नी के साथ मारपीट करता था। लॉक डाउन में आर्थिक तंगी के बीच पारिवारिक कलह में महिला ने आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी शेखपुरा में फल बेचने वाले मृतका के पिता को हुई तो मायके से परिजन रोते बिलखते पहुंचे और पुलिस को खबर किया। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो मृतका का लाश जमीन पर रखा हुआ था। पुलिस ने लाश को कब्जे में करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । वहीँ मृतका के पिता के शिकायत पर पुलिस ने मृतका के पति अमरजीत उर्फ कौशल को गिरफ्तार कर ले गयी।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !